Daily Political Update: 'किसी को डरने की जरूरत नहीं', EVM, ED और CBI को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

Daily Political Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान पीएम ने कहा कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं।

उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज वायनाड में रोड शो हुआ। राहुल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। वहीं, भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के संविधान पर दिए बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

Daily Political Update

किसी को डरने की जरूरत नहीं- पीएम मोदी

एएनआई ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू टेलीकास्ट किया। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। मेरे निर्णय किसी को डराने, दबाने के लिए नहीं हैं। वे देश के समग्र विकास के लिए हैं। पीएम ने ईवीएम और केंद्रीय एजेंसियों के नियंत्रण के उठे सवाल पर कहा कि विपक्ष अपनी हार का कारण ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि हार का दोष सीधे तौर पर उन्हें न दिया जाए।

केंद्र सरकार पर गरजे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में रोड शो निकाला। राहुल गांधी ने इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार प्रहार किया। कांग्रेस नेता ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं के लिए राज्य और केंद्र को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि वायनाड कुछ समस्याओं का सामना कर रहा है और इसमें मानव-पशु संघर्ष, रात के यातायात का मुद्दा और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े मुद्दे, मेडिकल कॉलेज की कमी शामिल है।"

अरुण गोविल के बयान पर अखिलेश का पलटवार

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के संविधान पर दिए गए बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग संविधान में प्रगतिशील संशोधन करने और मूलभूत बदलाव करने के बीच का अंतर नहीं समझते उन्हें टिकट देकर भाजपा ने भारी भूल की है, लेकिन फिर भी इससे ज़्यादा फ़र्क़ नहीं पड़ेगा क्योंकि जनता ने हर भाजपा प्रत्याशी को हराने का फ़ैसला पहले ही कर लिया है।

औरंगाबाद में सीएम योगी की रैली

बिहार के औरंगाबाद में सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सभी ने 500 वर्षों के इंतजार के बाद भगवान राम को भव्य मंदिर में प्रवेश करते देखा है, यह सब अयोध्या में हुआ था, लेकिन खुशी और उत्साह बिहार में भी था। 'मोदी की गारंटी' उत्तर प्रदेश और बिहार के उत्थान की गारंटी है। आप सभी ने 10 वर्षों में बदलते भारत को देखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+