Daily Political Update: 'ऐसा लगा जैसे सुप्रीम कोर्ट में श्रीकृष्ण मौजूद थे', भाजपा पर गरजे केजरीवाल

Daily Political Roundup: शंभू बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों के मुद्दों पर बात करने को तैयार है, लेकिन किसान संगठन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

उधर, उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस में गठबंधन पर बात बन गई है। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार, तो वहीं समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

daily political roundup update today kisan andolan sp congress seat sharing in up politics news

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। इधर, चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

किसानों का हल्लाबोल जारी

एमएसपी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और दिल्ली कूच के लिए कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सरकार किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार है, तो वहीं किसान अपनी मांगों प अड़े हुए हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसान संगठनों की बैठक जारी है। बैठक में तय किया जाएगा कि आगे क्या करना है। अगर सरकार हमारी मांगें मान लेती हैं तो यह सब खत्म हो सकता है।

भाजपा चोरी करती है, बोले केजरीवाल

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आज दिल्ली विधानसभ में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कल जो कुछ घटा, वो ऐसा लगा जैसे सुप्रीम कोर्ट में श्री कृष्ण मौजूद थे। एक महीने के घटनाक्रम ने बता दिया कि भाजपा चुनाव जीतती नहीं है, भाजपा चुनाव चोरी करती है।"

सपा-कांग्रेस में होगा गठबंधन

लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर लगभग सहमति बन गई है। जिसके तहत कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, तो वहीं समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर कोई विवाद नहीं है। यूपी में गठबंधन होगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अंत भला तो सब भला।

पीएम मोदी व ग्रीक पीएम की संयुक्त प्रेसवार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य के लिए तेजी से अग्रसर हैं। हमने अपने सहयोग को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए कई नए अवसरों की पहचान की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+