Daily Political Roundup: फुटपाथ पर फोगाट ने छोड़ा पुरस्कार, रवि किशन ने राहुल पर कसा तंज
Daily Political Roundup: लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने अयोध्या को बडी सौगात दी है। माना जा रहा है कि यह उपहार बीजेपी के लिए चुनाव में फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, जनवरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी बीजेपी के खाते में वोट बैंकों की संख्या को मजबूत करेगी।
इसी बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बीजेपी पर राम मंदिर उद्घाटन का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा को बीजेपी ने घेरा है। आइए जानते हैं दिनभर की पॉलिटिकल हलचल...

बीजेपी सांसद ने राहुल पर कसा तंज
कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने तंज कसा। कहा कि इस बहाने उन्हें (राहुल गांधी) अपने देश के बारे में पता चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैसे देश का कल्याण कर रहे हैं और 65 साल तक कांग्रेस की सरकार ने गरीबों का कल्याण कैसे नहीं किया, ये सब उन्हें सामने आ जाएगा। इस बहाने वो विदेश में नहीं रहेंगे।
'भगवान राम BJP के उम्मीदवार',शिवसेना का कटाक्ष
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधा और अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। राउत ने यह भी कहा कि पार्टी जल्द ही चुनाव के लिए भगवान राम को अपना उम्मीदवार घोषित करेगी।
कर्तव्य पथ के फुटपाथ पर छोड़ा पहलवान ने पुरस्कार
देश में महिला पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार के विरोध में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने बडा कदम उठाया। उन्होंने अपना अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के फुटपाथ पर छोड़ दिया। विनेश फोगाट ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर अपने पुरस्कार छोड़ने का प्रयास किया। हालांकि, उन्हें कर्तव्य पथ पर पुलिस ने रोक दिया। विनेश ने अपने पुरस्कार कर्तव्य पथ के फुटपाथ पर छोड़ने का फैसला किया।
जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज हरी झंडी दिखाई गई छह वंदे भारत ट्रेनों में से एक जालना से मुंबई आई है। महाराष्ट्र में अब 7 वंदे भारत ट्रेनें हैं। बालासाहेब ठाकरे सहित करोड़ों राम भक्तों ने राम मंदिर को साकार होते देखने का सपना देखा था। केंद्र सरकार को धन्यवाद, राज्य में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं। मैंने अनुरोध किया है रेल मंत्रालय हर साल अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुंबई से अयोध्या के बीच एक ट्रेन चलाने जा रहा है।
अयोध्या को मिली रेलवे और एयरपोर्ट की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या को राम मंदिर से पहले पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात दी। पीएम ने दोनों का उद्घाटन किया। पीएम का अयोध्या में भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर पहुंचकर मुलाकात की।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications