दादा साहब फाल्के अवार्डी Rajnikanth कमाई के मामले में भी हैं 'थलाइवा', चौंक जाएंगे इनकम और संपत्ति जानकर
नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्मी दुनिया के सबसे सम्मानित दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रजनीकांत अपनी अदाकारी की बदौलत लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। गुरुवार को जब रजनीकांत को फालके अवार्ड मिलने की खबर आई तो लोगों ने जमकर जश्न मनाया। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत एशिया के सबसे मंहगे एक्टर हैं कमाई के मामले में भी वो 'थलाइवा' हैं। कमाई के मामले में उनके सामने बॉलीवुड के सुपरस्टार भी फेल हैं। उनकी कमाई बॉलीवुड के सुपरस्टार से भी कई गुना अधिक है। आइए जानते हैं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की इनकम कितनी हैं और कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

रजनीकांत एशिया के सबसे महंगे एक्टर हैं
71 वर्षीय दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की सभी फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर देती हैं। रजनीकांत एशिया के सबसे महंगे एक्टर हैं। एक्टर बनने से पहले बस में कंडक्टर की नौकरी करने वाले रजनीकांत ने अपनी अदाकारी से लोगों पर ऐसा जादू चलाया कि वो सबसे अधिक फीस लेने वाले एक्टर बन गए। साउथ फिल्मों में उपलब्धि मिलने के बाद हिंदी सिनेमा में भी रजनीकांत भी आए, वहां पर भी छा गए ।
Recommended Video

शिवाजी फिल्म के बाद बन गए जैकी चैन के बाद सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर
पिछले 5 दशकों से रजनीकांत सिल्वर स्क्रीन पर राज करते हुए फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में जन्मे रजनीकांत ने अपनी ऐतिहासिक फिल्म 'शिवाजी' के लिए 26 करोड़ रुपए फीस के तौर लिए थे। जिसके बाद वो एशिया में जैकी चैन के बाद सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले कलाकार भी बन गए थे। इसी के बाद वो 'सुपरस्टार' बन गए। साउथ हो या हिंदी सिनेमा रजनीकांत जहां भी आए, वहां पर छाए।

सुपरस्टार रजनीकांत की नेटवर्थ लगभग 360 करोड़ रुपये है
सुपरस्टार रजनीकांत की नेटवर्थ अनुमानत: 360 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत एक फिल्म के लिए 55 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। अपनी दिनि रात की मेहतन से उन्होंने कमाए रुपयों में से 110 करोड़ करोड़ रुपये के पर्सनल इंवेस्टमेंट किया है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रजनीकांत का जो बंगला है उसकी कीमत 35करोड़ बताई जाती है। पुणे में भी उनका एक बेहतरीन बंगला है। रजनीकांत की पत्नी चेन्नई में आश्रम नाम से एक स्कूल भी संचालित कर रही हैं।

जानें एक फिल्म से जानें कितना कमाते हैं रजनीकांत
इंटरनेशनल न्यूज पोर्टल के अनुसार रजनीकांत जिन फिल्मों को साइन करते हैं उन निर्देशकों का फिल्म का आधा बजट केवल रजनीकांत की फीस होती है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कबाली जो सुपरहिट हुई थी उसके लिए उन्होंने 50 करोड़ फीस ली थी। फिल्म लिंगा के लिए 60 करोड़ और शिवाजी के लिए 27 करोड़ की फीस चार्ज किया था। जो इन फिल्मों के आधे बजट के बराबर था। रजनीकांत अपनी दयालु व्यवाहार के लिए जाने जाते हैं वो अपनी कमाई का आधा हिस्सा दान कर देते हैं और जिन प्रोड्यूसर को फिल्म की लागत नहीं निकल पाती तो वो उसे रकम लौटा देते हैं। हालांकि ऐसी नौबत ही नहीं आती रजनीकांत की हर फिल्म सुपर-डूपर हिट होती ही हैं।

रजनीकांत के पाास है कितनी लग्जरी गाड़ियां
रजनीकांत के पास दो लग्जरी गाड़ियां ऑडी एक्सक्लूसिव और मटैलिक सिल्वर जैगुआर हैं जिसकी कमीत लगभग 65,08, 843 रुपये है। रजनीकांत के पास एक एम्बेसडर समेत 5 अन्य नॉन लग्जरी चारपहिया वाहन हैं। चेन्नई में राघवेंद्र कल्याण मंटपम का एक मैरिज हॉल है जो रजनीकांत का है।

रजनीकांत को इससे पहले मिल चुके हैं ये अवार्ड
गरीब परिवार में जन्में रजनीकांत ने अपने परिवार का सहारा देने के लिए 'कुली' का भी तक का काम किया इसके बाद बेंगलुरू ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में कंडक्टर की नौकरी तक की। वहीं अब रजनीकांत अपने प्रशंसकों के बीच बतौर थलाइवर (नेता) पहचाने जाते है। साल 2014 में रजनीकांत 6 तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड्स से सम्मानित हुए थे। जिनमें से 4 पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के और दो स्पेशल अवार्ड्स थे। 45वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रजनीकांत को 'सेंटेनरी अवॉर्ड फॉर इंडियन फिल्म पर्सन ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications