DA Hike: डीए में 2% का इजाफा, पिछले 5 सालों में कब-कब बढ़ा महंगाई भत्ता, जानिए डिटेल
DA Hike: ईद से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। जी हां...सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसी के साथ कर्मचारियों का डीए 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से 48.66 लाख सरकारी कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनरों को फायदा होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल महंगाई भत्ते (DA) में पिछले साल के मुकाबले कम बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल अक्तूबर में महंगाई भत्ते में 3% और मार्च में 4% की बढ़ोतरी हुई थी। इस बार महंगाई भत्ते में केवल 2% की बढ़ोतरी की गई है, जो पिछले 5 सालों की तुलना में बेहद कम है।

कब-कब हुई डीए में बढ़ोतरी की घोषणा
कोविड-19 महामारी के दौरान, जनवरी 2020 से जून 2021 तक के 18 महीने में सुस्त आर्थिक विकास और वित्तीय संकट का हवाला देते हुए सरकार ने डीए बढ़ोतरी को रोक दिया था। हालांकि, जुलाई 2021 में महंगाई भत्ता 11 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया था। फिर अक्टूबर 2021 में इसमें 3 फीसद बढ़ोतरी कर दी गई।
साल 2022 में हुई थी 3% की वृद्धि
1 जुलाई 2021 से सभी केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन पर मिलने वाला डीए 31 प्रतिशत था। पेंशनभोगियों को भी इतना ही डीए मिलता था। जनवरी 2022 में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया था। सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी की थी। इसी के साथ डीए 31% से बढ़कर 34% हो गया था।
साल 2024 में इतना बढ़ा था डीए
पिछले साल अक्तूबर में सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की थी, इसी के साथ 53% हो गया था। वहीं, अब केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब कर्मचारियों का डीए 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications