डी राजा ने कांग्रेस को सीट बंटवारे पर दी सलाह, कहा- सबको भरोसे में लेना जरूरी

विपक्षी गठबंधन इंडिया में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सबकुछ फिलहाल सही नजर नहीं आ रहा है। सीपीआई नेता डी राजा ने कांग्रेस को सुझाव दिया है कि उसे सभी दलों को साथ लेकर चलना चाहिए।

डी राजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सभी दलों को विश्वास में लेना चाहिए। जहां तक सीटों के बंटवारे की बात है उसे सभी दलों को समाहित करने की कोशिश होनी चाहिए।

d raja

हमारा प्राथमिक लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को हराना और संविधान को बचाना होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी इस चीज को ध्यान में रखते हुए ही आगे बढ़ेगी और अन्य दलों के साथ मिलकर सीटों के बंटवारे पर काम करेगी।

बता दें कि हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी।

इस बैठक में यह तय हो सकता है कि इंडिया गठबंधन में दूसरे दलों को कितनी सीटें देनी हैं। रिपोर्ट की मानें तो इससे पहले इंडिया गठबंधन की बैठक में लोकसभा सीटों पर चर्चा हो चुकी है। लिहाजा सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्य रूप से छोटे दलों को सीटों को लेकर चर्चा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+