दाऊद का भाई ही खोल रहा है डी कंपनी के बड़े राज, मटका व्यापारी के बारे में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। दाऊद इब्राहीम गैंग की तमाम संपत्तियों के खिलाफ मोदी सरकार ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने डी गैंग के धंधों पर अब नकेल कसने के लिए कमर कस ली है और इसकी फिरौती के धंधे पर अब पूरी तरह से ताला लगाने की तैयारी कर रही है। थाने पुलिस ने भी डी कंपनी के बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार से दो बड़े बदमाशों की धरपकड़ करने में सफल रही है। थाने पुलिस जोकि एक फिरौती मामले की जांच कर रही है, उसे इस बात की जानकारी मिली थी कि मटका ऑपरेटर एक बड़ी जमीन में निवेश कर रहा है। लेकिन जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली की वह दाऊद इब्राहीम के लिए इस निवेश को कर रहा है तो पुलिस के कान खड़े हो गए और पुलिस हरकत में आ गई।

मटका व्यापारी है डी गैंग का खास

मटका व्यापारी है डी गैंग का खास


दरअसल जब पुलिस ने दाऊद के भाई इकबाल कासकर से पूछताछ करनी शुरू की तो उसने इस बात की जानकारी दी कि मटका व्यापारी दाऊद के पैसों से निवेश कर रहा है। कासकर से पूछताछ के बाद पुलिस ने पंकज गंगार को गिरफ्तार किया, जोकि गैंबलिंग का रैकेट चलाता है। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि वह मुंबई के बाहरी इलाके में बड़ा निवेश कर रहा है और वह बड़ी जमीन खरीदने की फिराक में है। वह यह जमीन दाऊद इब्राहीम के लिए खरीद रहा है, जोकि 1993 मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड है।

धमकी देने बिहार से आने वाले हैं गुर्गे

धमकी देने बिहार से आने वाले हैं गुर्गे

वहीं जब पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश को आगे बढ़ाया तो थाने पुलिस दो और बदमाशों के करीब पहुंचने में सफल हुई। पुलिस ने शम्मी और गुड्डू नाम के बारे में जानकारी हासिल की, उसे इस बात की जानकारी मिली की दोनों मुंबई आने वाले हैं और वह दाऊद इब्राहीम के इशारे पर मुंबई में एक बिल्डर को फिरौती के लिए धमकी देंगे। डी कंपनी के इन दोनों गुर्गों को इस बात की जिम्मेदारी दी गई है कि वह मुंबई के बिल्डर्स से कैश में फिरौती जमा करें और इस पैसे को कासकर को सौंपे।

ईडी को मिली जिम्मेदारी

ईडी को मिली जिम्मेदारी

इस गैंग के द्वारा जो भी जमीन खरीदी गई है वह ईडी के स्कैनर में आ गई और इसकी जांच चल रही है। ईडी डी गैंग की तमाम जमीनों और अन्य तरह के धंधों की जांच में जुट गई है। ईडी इस बात की भी जांच कर रही है कि डी गैंग का पैसा कहां से आता है, साथ ही इसके पीछे हवाला कारोबार की भी जांच चल रही है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि कैसे ईडी डी गैंग के इस किले को ढहाने मं सफलता हासिल करती है।

इसे भी पढ़ें- दाऊद के भाई कासकर ने खोला मुंह, 'D' Company के जवाब में उगला बिहार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+