Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चक्रवात Yagi से फिर पानी-पानी होगी दिल्ली, IMD ने झारखंड-ओडिशा के लिए भी जारी किया अलर्ट

Cyclone Yagi: प्रशांत महासागर में उत्पन्न हुआ चक्रवात यागी (Yagi) के 48 घंटों में डिप्रेशन में तब्दील होने की उम्मीद है। इसके कारण पूर्वी भारत, खासकर बंगाल, झारखंड और ओडिशा के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, दिल्ली में शुष्क मौसम के साथ बारिश होने का अनुमान है।

खबर के मुताबिक, भारत में इस बार मानसून सीजन से 8 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस क्षेत्र में पहले सक्रिय रहा डिप्रेशन अब समाप्त हो गया है, जिससे बारिश की स्थिति से कुछ समय के लिए राहत मिली है। हालांकि, चक्रवात यागी एक फिर डिप्रेशन में बदल सकता है।

weather alert

मौसम विभाग ने पूर्वी भारत, खासकर बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खबर के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर में उत्पन्न यागी,जिसे टाइफून यागी के नाम से भी जाना जाता है, बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करते चक्रवात में बदल गया।

इस डिप्रेशन के बनने से वियतनाम की तरफ मौजूद तूफान यागी को सपोर्ट मिला। अब वह इस डिप्रेशन से मिल चुका है और यह डिप्रेशन 8 km/hr की स्पीड से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि इसका असर ग्वालियर, आगरा, झांसी और अलीगढ़ में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।

अगले 24 घंटे में यह धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ेगा। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद, दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मौसम स्थिर होने वाला था। लेकिन, चक्रवात यागी एक बार फिर दिल्ली को पानी-पानी करने के लिए तैयार है।

आज कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, लेकिन कल से मौसम शुष्क और साफ होने की उम्मीद है और 16-17 सितंबर तक ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 17-20 सितंबर तक एक और बारिश हो सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि चक्रवात यानी दक्षिण राजस्थान की ओर बढ़ सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+