Cyclone Vayu: 'वायु' की बदली चाल लेकिन खतरा अभी टला नहीं, जानिए 10 मुख्य बातें

अहमदाबाद। इस वक्त चक्रवाती तूफान 'वायु' के लेकर गुजरात सरकार से लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से अलर्ट है, राज्य में सेना और NDRF की पूरी कोशिश जान और माल को बचाने की है, हर किसी की कोशिश बस यही है कि किसी को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचे।

चलिए जानते हैं इस खतरनाक साइक्लोन से जुड़ी 10 मुख्य बातें

चक्रवात 'वायु' का खतरा टला नहीं

चक्रवात 'वायु' का खतरा टला नहीं

  • चक्रवात तूफान 'वायु' ने गुजरात में अपना रास्ता बदल लिया है. अब इसके समुद्री तट से टकराने की आशंका बेहद कम है, लेकिन अभी भी चक्रवात 'वायु' का खतरा टला नहीं है।
  • IMD के मुताबिक, गुजरात के तटीय क्षेत्र में 175 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, कई इलाकों में बारिश भी हो रही है।
  • अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
चक्रवात का असर महाराष्ट्र में भी...

चक्रवात का असर महाराष्ट्र में भी...

  • चक्रवात का असर महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रहा है, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की खबर है।
  • पश्चिम रेलवे ने बुधवार को बताया कि चक्रवात वायु के चलते आने वाली संभावित आपदा को देखते हुये रेलवे ने 70 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 28 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोकने का फैसला किया है।
  • पश्चिम रेलवे की स्पेशल राहत ट्रेनें चलाएगी, ये विशेष ट्रेनें गांधीधाम, भावनगर पारा, पोरबंदर, वेरावल और ओखा से प्रत्येक जगह से चलेंगी।

एनडीआरएफ की 51 टीमें तैनात

एनडीआरएफ की 51 टीमें तैनात

  • जिला प्रशासन और एनडीआरएफ ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, और लोगों को खुद सचेत रहने के लिए कहा है।
  • एनडीआरएफ की 51 टीमें, एसडीआरएफ की 9, एसआरपी की 14 कंपनियां, 300 मरीन कमांडो और 9 हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं।
  • मछुआरों को गुजरात तट के पास समुद्र में 15 जून का न उतरने की सलाह दी है।
  • सीएम विजय रुपाणी ने यात्रियों को पहले ही द्वारका, सोमनाथ, सासन और कच्छ जैसे इलाकों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले जाने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+