Cyclone Ockhi दिल्ली में बन जाएगा 'स्मॉग किलर', बारिश की संभावना
समुद्री तूफान ओखी जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा दिल्ली पर भी इसका कुछ असर दिखने लगेगा।
नई दिल्ली। चक्रवात ओखी के तमिलनाडु और केरल में तबाही मचाने के बाद गुजरात में इसके कहर ढाने की आशंका है। साइक्लोन ओखी का असर दिल्ली एनसीआर में भी दिखेगा। मौसम विभाग के डायरेक्टर कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अगले 24 घंटों के अंदर हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी। इस हल्की बारिश से दिल्ली एनसीआर के तमाम इलाकों को वायु प्रदूषण से निजात मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

समुद्री तूफान ओखी जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा दिल्ली पर भी इसका कुछ असर दिखने लगेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह तूफान जब गुजरात के पास पहुंचेगा तो राजस्थान, पंजाब में बारिश होगी, वहीं दिल्ली में इसकी वजह से हल्की बारिश होने की भी संभावना है। यह बारिश तूफान की तीव्रता पर भी निर्भर करेगी। मौसम विभाग के अनुसार समुद्री तूफान ओखी का सीधे तौर पर बहुत अधिक असर दिल्ली पर नहीं पड़ेगा, लेकिन दिल्ली में इसकी वजह से ठंड कुछ बढ़ जाएगी और पांच व छह दिसबर को हल्की बारिश की संभावना भी बन गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो पांच व छह दिसंबर के आसपास ओखी का असर दिल्ली में दिखने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं। पांच दिसंबर को तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सात दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस ही रहने की संभावना है।
ओखी तूफान का असर
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केद्र दिल्ली के निदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिसबर तक समुद्री तूफान ओखी गुजरात तक पहुचेगा। तब इसकी वजह से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पांच दिसबर के आसपास दिल्ली व एनसीआर मे भी तूफान के असर से हल्की बूदाबादी की सभावना दिखाई दे रही है। इसके बाद तापमान मे दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications