Cyclone Nivar: कमजोर पड़ी निवार की रफ्तार, लेकिन चक्रवाती तूफान का खतरा अभी टला नहीं
Cyclone Nivar: कमजोर पड़ी निवार की रफ्तार, लेकिन चक्रवाती तूफान का खतरा अभी टला नहीं
Cyclone Nivar Latest Update: चक्रवाती तूफान निवार (Cyclone Nivar) बुधवार (25 नवंबर) की रात तमिलनाडु और पुदुचेरी में समुद्र तट से चुका है। बुधवार की रात 11 बजे से 2.30 बजे तक निवार का लैंडफॉल हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक उसके बाद धीरे-धीरे रफ्तार कम हो गई है। लेकिन फिलहाल खतरा टला नहीं है। हालांकि सुबह 6 बजे तक पुदुचेरी और तमिलनाडु में बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अभी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। समुद्र के ऊपर अभी भी चक्रवात के कुछ हिस्से बाकी हैं।
Recommended Video
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, फिलहाल राहत की बात ये है कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान निवार अब सिर्फ गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल कर रह गया है। हालांकि कुछ घंटे अभी भी भारी पड़ने वाले हैं।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 25 नवंबर की रात ढाई बजे हवा की गति 100-110 km प्रतिघंटे से 120 km प्रतिघंटे तक रही। अब यह चक्रवाती तूफान उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ता रहेगा और अगले 6 घंटों में कमजोर पड़ जाएगा।
पुदुचेरी में निवार तूफान की वजह से बारिश हो रही है। पूरी रात बारिश होने की वजह से पुदुचेरी में रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया है।
पुदुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरन बेदी ने कहा था, पुदुचेरी में तेज गति से हवाएं चल रही है और सुबह 5 बजे ये हालात ऐसे ही रहेंगे। किरण बेदी ने सभी लोगों से उनके घर में ही रहने की अपील की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुदुचेरी में 187 mm बारिश हो रही है। वहीं करइकल में 84 mm, चेन्नई में 89 MM और नागापट्नम में 62 MM तक बारिश दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें- निवार साइक्लोन की वजह से इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका, जारी हुआ हाईअलर्ट