भयंकर रूप ले रहा है चक्रवाती तूफान 'Nisarga', पीएम मोदी ने कहा सावधानी बरतें लोग
नई दिल्ली। अरब सागर में बना भारी दबाव अब तूफानी चक्रवात में तब्दील हो गया है। इस चक्रवाती तुफान का नाम 'निसर्ग' रखा गया है। गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ तटीय इलाकों में इसे लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। मंगलवार रात तक यह भयंकर रूप ले लेगा और कल यानी कि बुधवार को उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों से गुजरेगा। इसे गंभीरता से लेते हुए खुद पीएम मोदी ने इसका जायजा लिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की 15 टीमों को महाराष्ट्र में तैनात किया गया है।
Recommended Video

इनमें से मुंबई में 3 टीमें, रायगढ़ में 4 टीमें, पालघर, ठाणे और रत्नागिरी में 2-2 टीमें और सिंधुदुर्ग और नवी मुंबई में 1-1 टीम तैनात की गई हैं। वहीं 10 टीमों को गुजरात में तैनात किया गया है। तूफान को लेकर एक दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि "भारत के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में चक्रवात की स्थिति के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। मैं सभी की कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं। लोगों से हर संभव सावधानी और सुरक्षा उपाय बरतने का आग्रह भी करता हूं।"
एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवात के पहुंचने से पहले गुजरात तट के नजदीक स्थित गांवों से 20,000 लोगों को निकाला जाएगा। वहीं आइएमडी के डिप्टी डीजी आनंद शर्मा ने जानकारी दी है कि बुधवार को चक्रवात का ज्यादा असर दिखाई देगा। इस दौरान 100-125 किलोमीटर प्रतिघंटे की की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में भारी और अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
-
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
शादी-तलाक पर एक नियम,बेटियों को संपत्ति में हिस्सेदारी,लिव-इन का रजिस्ट्रेशन—गुजरात UCC बिल के 5 बड़े फैसले -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications