Michaung Updates: कमजोर पड़ा 'मिचौंग' लेकिन खतरा अभी टला नहीं, इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

Cyclone Michaung Updates: साइक्लोन 'मिचौंग' ने जबरदस्त रूप से तमिलनाडु और आंध्रा में तबाही मचाई है, हालंकि आंध्रा में लैंडफॉल होने के बाद ये कमजोर हो गया है लेकिन इसके बावजूद इसका खतरा कुछ राज्यों पर आज भी मंडरा रहा है क्योंकि इसका असर अगले 6 घंटे तक रहेगा और इसके बाद ये शांत हो जाएगा। इसी वजह से मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

Cyclone Michaung Updates

तमिलनाडु में इसने जमकर उत्पात मचाया है और इससे हुए नुकसान से अभी उबरने में काफी वक्त लगेगा। फिलहाल तमिलनाडु में इस वक्त बारिश रूकी हुई है और तटीय इलाकों को छोड़कर आज यहां पर फिलहाल बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है, सड़कों पर पेड़ गिरे हुए हैं और कई जगहों पर अभी भी बिजली आपूर्ति प्रभावित है।

आज के लिए जहां होगी बारिश, वो स्थान निम्नलिखित हैं...

  • तमिलनाडु- चेन्नई, तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट, वेल्लोर , तिरुपत्तूर, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम और कन्याकुमारी में हल्की बारिश शाम तक हो सकती है।
  • आंध्र प्रदेश: नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी, कोनसीमा, काकीनाडा और पूर्वी गोदावरी में भारी बारिश हो सकती है।
  • रायलसीमा: कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • ओडिशा: गंजम, गजपति, रायगड़ा, पुरी, जगतसिंहपुर और मल्कानगिरी , कोरापुट, रायगड़ा, और कालाहांडी
  • झारखंड में आज बारिश होने के आसार है।

तूफान के कारण हुई भारी बारिश और खराब मौसम के चलते तमिलनाडु कुल 13 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें अकेले 7 लोगों की मौत चेन्नई में हुई है। यहां के कई जिले अभी भी जलमग्न हैं। बारिश की वजह से कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, जिसके कारण 140 ट्रेनें कैंसिल की गई है तो वहीं 40 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। तूफान के चलते 390,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं । अकेले 52000 लोगों को तटीय इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+