Cyclone Michaung: आज नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकराएगा मिचौंग, भूस्खलन की आशंका
Cyclone Michaung: आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान मिचौंग अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार की सुबह नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट से टकराने की संभावना है। तूफान मिचौंग सोमवार को बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी तट, दक्षिण आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तमिलनाडु तटों पर था।
इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को चक्रवाती तूफान के बीच भारी बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। तूफान से तत्काल निपटने के लिए चल रहे राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का भी जायजा लिया।

सीएम ने राज्य के मंत्रियों शेखर बाबू, केएन नेहरू और ईवी वेलु और डीएमके विधायकों डॉ. एज़िलान, करुणानिधि, ई परंदामन और एस अरविंद रमेश को फोन पर राहत शिविरों में शरण लिए हुए नागरिकों को दिए जाने वाले भोजन और अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
पुलिस ने सोमवार को कहा कि चक्रवाती तूफान पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इसके संभावित प्रभाव का आकलन किया जा रहा है। साथ ही बताया कि आने वाले तूफान ने पहले ही चेन्नई में अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की जान ले ली है और एक घायल हो गया है। राज्य में तेज हवाएं चलने के कारण कई पेड़ उखड़ गए और लोगों का जीवन प्रभावित हुआ।
बता दें कि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिचौंग ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मिचौंग के कहर से तीन राज्य प्रभावित हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा इसकी चपेट में है। इन तीनों राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सबसे ज्यादा तबाही आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में है।
चक्रवाती तूफान मिचौंग के चलते तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवा चल रही है। चेन्नई में बारिश से कई घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- चक्रवात मिचौंग के तेज होने पर तमिलनाडु हाई अलर्ट पर, 118 ट्रेनें कैंसिल, स्कूल-कॉलेज बंद












Click it and Unblock the Notifications