Cyclone Mandous Updates: तमिलनाडु-आंध्रा में हो रही भारी बारिश, फ्लाइट कैंसिल, Red Alert जारी

चक्रवात 'मैंडूस' के प्रभाव से नागपट्टिनम त्रिची में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।प्रशासन ने तूफान से निपटने के लिए पूरी तैयारी की है।

Cyclone Mandous

Recommended Video

    Cyclone Mandous: तूफान का असर,Chennai में बारिश, समुद्र में उठ रहीं ऊंची लहरें | वनइंडिया हिंदी*News

    Cyclone Mandous: चक्रवात 'मैंडूस' के चलते तमिलनाडु और आंध्रा के तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। इस वक्त चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और कांचीपुरम और चेन्नई भारी बारिश की चपेट में है। साइक्लोन के प्रभाव के चलते कोडाइकनाल के कई हिस्सों में पेड़ टूट कर सड़कों पर गिर गए हैं। खराब मौसम के चलते चेन्नई एयरपोर्ट से कई उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं तो वहीं तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।

    नागपट्टिनम त्रिची में तेज़ हवाएं चल रही हैं

    जो तस्वीरें सामने आई हैं उसके मुताबिक 'मैंडूस' के प्रभाव से नागपट्टिनम त्रिची में तेज़ हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तो वहीं प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि वो इस तूफान से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गौरतलब है कि इस वक्त तमिलनाडु के 10 जिलों में एनडीआरएफ की 12 टीमों की तैनाती की गई है।

    2 सब इंस्पेक्टर और 24 जवान मौजूद

    मौसम के बारे में जानकारी देते हुए NDRF कमांडर और सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि ' चक्रवात मैंडूस से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं, हमारे पास सभी उपकरण हैं। मेरे टीम के 2 सब इंस्पेक्टर और 24 जवान यहां मौजूद हैं।'

    Cyclone Mandous

    अनुमान के मुताबिक 'मैंडूस' कराईकल से लगभग 420 किमी दूर है और ये आज आधी रात को उत्तर तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा को पार कर सकता है। इसलिए आज और कल तमिलनाडु और आंध्रा के अलावा केरल और कर्नाटक में भी बारिश होगी इसलिए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। विभाग ने कहा है कि लोग घर से बाहर निकलते वक्त मौसम का हाल जरूर जान लें।

    अन्य राज्यों का हाल

    जहां दक्षिण भारत तूफान के साए में है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है, जिसके कारण हिमाचल-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश औऱ बर्फबारी नहीं होगी। तो वहीं मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में अब आने वाले दिनों में कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। राजस्थान में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+