Cyclone Jawad Live Updates:बिहार-झारखंड में भारी बारिश की आशंका
नई दिल्ली,06 दिसंबर। साइक्लोन 'जवाद' के कमजोर होकर निम्न दाब के क्षेत्र में बदलने के बीच पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से और ओडिशा के तटीय क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश हुई है। हालांकि ये वीक हो गया है लेकिन फिर भी आज कई राज्यों में बारिश की आशंका है। पढ़िए, साइक्लोन जवाद से जुड़े लाइव अपडेट।
Recommended Video
Cyclone Jawad: चक्रवात जवाद का खतरा, PM Modi ने की हाई लेवल मीटिंग | वनइंडिया हिंदी

पल-पल के लाइव अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए...
LIVE Feed
ओडिशा: पुरि में चक्रवात आने की संभावना को देखते हुए तटीय इलाकों में NDRF की टीम तैनात की गई।
NDRF के अधिकारी विश्वनाथ चौधरी ने बताया, "जवाद तूफान आने वाला है, इसके लिए हमारी एक टीम पुरी में तैनात है। अगर यहां परिस्थिति खराब होती है, तो उसके लिए हमारे पास बचाव के सभी उपकरण है।"
आंध्र प्रदेश: NDRF की टीम श्रीकाकुलम के निचले इलाकों का दौरा किया।
NDRF इंस्पेक्टर ने बताया, "बारिश बंद हो चुकी है, निचले इलाकों में कहीं कोई रोड ब्लॉक और नुकसान तो नहीं हुआ इसे देखने के लिए हम सुबह से निकले हुए हैं,अभी ऐसी कोई स्थिति नहीं देखी है। यहां कुल 11-12 टीम तैनात हैं।"
उसके बाद चक्रवात कमज़ोर होगा फिर उत्तर-उत्तर पूर्वी की ओर बढ़कर कल ओडिशा के पुरी के पास पहुंचेगा। कल जब चक्रवात आएगा तो डीप डिप्रेशन होनी की संभावना है उसके बाद और कमज़ोर होकर चक्रवात उत्तर-उत्तर पूर्वी की ओर बढ़कर ओडिशा से पश्चिम बंगाल की ओर जाएगा: निदेशक,आईएमडी, भुवनेश्वर
हमारे सभी प्रतिक्रिया बल मैदान में तैनात हैं और कुछ निकासी भी जारी है। निचले मकानों में रहने वाले लोगों को ही ले जाया जा रहा है। इस चक्रवात के प्रभाव के रूप में, हम धान की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान की उम्मीद करते हैं। फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है : प्रदीप कुमार जेना
इसके धीरे-धीरे कमजोर होने और अगले 12 घंटों के दौरान लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है और फिर ओडिशा तट के साथ उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर 5 दिसंबर दोपहर के आसपास पुरी के पास एक गहरे अवसाद के रूप में पहुंचने की संभावना है। इसके और कमजोर होने और पश्चिम बंगाल तट की ओर उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है: IMD
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications