Cyclone Fengal: भारी बारिश के बीच चेन्नई एयरपोर्ट बंद, लोकल ट्रेनों पर असर,CM स्टालिन का राहत शिविरों में दौरा

Cyclonic Fengal: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान फेंगल शनिवार 30 नवंबर की शाम तक पुडुचेरी और तमिलनडु तक पहुंच जाएगा। 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटों को पार करेगा। इस बीच, मौसम विभाग ने उत्तर तटीय तमिलनाडु, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय रायलसीमा में बारिश की संभावना जताई है।

खराब मौसम और चक्रवात के खतरे को देखते हुए चेन्नई एयरपोर्ट पर सभी आगमन और प्रस्थान उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों और पायलट्स-केबिन क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम में सुधार होने पर उड़ानों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।

Cyclone Fengal

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुडुचेरी और कराईकल में भी सभी स्कूल और कॉलेज को अगले दो दिनों के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिले में भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इतना ही नहीं, विशेष कक्षाएं या परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी।

लोकल ट्रेनों पर भी पड़ा असर
दक्षिण रेलवे चेन्नई डिवीजन ने घोषणा की है कि तमिलनाडु में आज शाम चक्रवात फेंगल के आने की संभावना के कारण चेन्नई के उपनगरीय क्षेत्रों में ईएमयू ट्रेन सेवाएं कम चलेंगी। डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य चक्रवात के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

भारी बारिश की जताई आशंका
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने चक्रवात फेंगल के कारण शनिवार को तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया है। चक्रवात के कारण आज चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर और पुडुचेरी जैसे जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

सीएम स्टालिन ने राहत शिविरों का किया निरीक्षण
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चक्रवात फेंगल के मद्देनजर रॉयपुरम में राहत शिविरों के लिए की जा रही भोजन तैयारी का निरीक्षण किया। साथ ही, सीएम स्टालिन ने चक्रवात फेंगल के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों और एहतियाती उपायों की समीक्षा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+