Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Cyclone Dana: कमजोर हो रहा चक्रवाती तूफान 'दाना', ओडिशा तट पर टला खतरा, बंगाल में भारी बारिश

Cyclone Dana Update: ओडिशा के तट से टकराने के करीब 18 घंटे के बाद चक्रवात दाना कमजोर होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा गया है कि जल्द इस इस चक्रवात को प्रभाव समाप्त हो जाएगा, यानी मौजूदा समय में चक्रवात दाना की तीव्रता लगातार कम होती जा रही है। ऐसे में तटीय इलाकों में लोगों ने राहत की सांस की है। हालांकि इस बीच तटीय इलाकों में बारिश का क्रम जारी है।

साइक्लोन दाना का असर पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा तक देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार आधी रात यानी चक्रवात ओडिशा तट से टकराया था। इस दौरान दोनो राज्यों में करीब 18 घंटे बाद साइक्लोन की तीव्रता काफी कम देखी गई। हवा की गति 100-110 किमी/घंटा से करीब 120 किमी/घंटा तक पहुंच गई। इसके साथ ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारिश 20 सेमी से अधिक बारिश का पूर्वानुमान है।

Cyclone Dana update

साइक्लोन को लेकर आईएमडी के डीजी डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि ओडिशा भद्रक से लगभग 40 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व में 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आज शाम तक ओडिशा में गहरे दबाव के क्षेत्र में कमजोर होने की उम्मीद है। एक बयान में उन्होंने कहा, "लैंडफॉल के समय, इसकी हवा की गति 100-120 किमी प्रति घंटे थी। तट से टकराने के बाद, यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहा। दोपहर के समय, चक्रवात की स्थिति ओडिशा के मध्य तट पर थी। ओडिशा भद्रक से लगभग 40 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व में 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ शुक्रवार शाम तक ओडिशा में गहरे दबाव के क्षेत्र में कमजोर होने की उम्मीद है।

आईएमडी के डीजी ने आगे कहा कि उत्तर ओडिशा के जिलों में 50-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश जारी रहेगी, गंगीय पश्चिम बंगाल के निकटवर्ती जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान दो स्थानों में से एक में 20 सेमी से अधिक वर्षा हो सकती है।

वहीं CycloneDana आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, " चक्रवाती तूफान ओडिशा तट को पार कर गया। कल आधी रात से आज सुबह 8.30 बजे तक भूस्खलन की प्रक्रिया जारी रही। अब यह कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान बन गया है, अगले 6 घंटों में, यह एक गहरे दबाव में कमजोर हो जाएगा। इस दौरान हवा की गति 65-70 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। अगले 24 घंटों तक बारिश जारी रहेगी, और फिर कल काफी कम हो जाएगी।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+