क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

तूफान 'बुरेवी' हुआ कमजोर, 7 की मौत, 8 सदस्यीय केंद्रीय दल ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया

Google Oneindia News

Cyclone Burevi: चक्रवाती तूफान 'बुरेवी'(Cyclone Burevi) अब कमजोर पड़ गया है लेकिन तमिलनाडु में आए चक्रवात बुरेवी के चलते हुई भारी बारिश के कारण सात लोगों की मौत हो चुरी है। यहां तक ​​कि सैकड़ों गांव भी डूब गए हैं. कुड्डालोर जिले में लगभग 300 गांवों में बाढ़ आई है। रविवार को केंद्रीय गृह उपसचिव के नेतृत्व में आठ सदस्यीय केंद्रीय दल ने चेन्नई में चक्रवात बुरेवी से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और नुकसान का आंकलन किया।

 Cyclone Burevi Live:  तमिलनाडु-केरल में NDRF की टीमें तैनात

Recommended Video

    Cyclone Burevi: कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान, Tamilnadu के कई हिस्सों में भारी बारिश | वनइंडिया हिंदी

    Newest First Oldest First
    1:23 PM, 6 Dec

    केंद्रीय गृह उपसचिव के नेतृत्व में आठ सदस्यीय केंद्रीय दल ने चेन्नई में आज चक्रवात बुरेवी से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
    10:23 AM, 6 Dec

    क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, चेन्नई ने कहा है बुरेवी अब पहले से कमजोर पड़ गया है।
    7:33 AM, 6 Dec

    पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी वर्षा के बाद जलभराव हो गया।
    7:33 AM, 6 Dec

    भारी बारिश के बाद रामेश्वरम के विभिन्न हिस्सों में गंभीर जलभराव की स्थिति हो गई है।
    12:57 AM, 6 Dec

    तमिलनाडु के थुथुकुडी में लगातार बारिश से जलभराव की स्थिति है। जिला कलेक्टर ने बताया है कि 141 मोटर पंप और 12 सलेज टेंकर पानी निकालने के लिए लगाए गए हैं।
    7:54 PM, 5 Dec

    चक्रवर्ती तूफान बुरेवी तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में दक्षिणी तटीय इलाके के पास पिछले कुछ घंटों के दौरान कमजोर हुआ है। करीब 30 घंटों से स्थिर है।
    2:57 PM, 5 Dec

    5 से 7 दिसंबर तक केरल और लक्षद्वीप के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
    2:56 PM, 5 Dec

    लक्षद्वीप-मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और दक्षिण की ओर 35-45 किमी / घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
    2:53 PM, 5 Dec

    तमिलनाडु के थुथुकुडी में भारी बारिश के बाद सरकारी अस्पताल परिसर में पानी भर गया। जिस वजह से वहां ना तो एंबुलेंस प्रवेश कर पा रही है और ना ही मरीज।
    12:02 PM, 5 Dec

    रामेश्वरम में तेज हवाएं चलीं, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है। धनुषकोड़ी में भी हवाओं की वजह से कई घरों की दीवारें गिर गईं।
    10:49 AM, 5 Dec

    मन्नार की खाड़ी में दबाव पिछले 30 घंटों से स्थिर है। साथ ही ये एक ही क्षेत्र में स्थिर रहने की संभावना है। अगले 12 घंटे के अंदर ये कम दबाव क्षेत्र में बदल सकता है यानी तूफान कमजोर पड़ गया है।
    9:59 AM, 5 Dec

    पुडुचेरी में जलभराव

    बीती रात हुई भारी बारिश के चलते पुडुचेरी के अलग-अलग इलाकों में सड़कों पर भरा पानी, प्रशासन की टीमें पानी निकालने में जुटीं
    9:57 AM, 5 Dec

    रामेश्वरम में जलभराव

    भारी बारिश के चलते तमिलनाडु में रामेश्वरम के कई इलाकों में भारी जलभराव, स्थानीय लोगों को करना पड़ा रहा है मुसीबतों का सामना
    1:02 AM, 5 Dec

    तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का दौर जारी है। इसको देखते हुए मछुआरों को समुद्र किनारे ना जाने की सलाह दी गई है।
    5:06 PM, 4 Dec

    मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात की वजह से तमिलनाडु और पुदुचेरी में अत्यधिक भारी वर्षा हुई है और बारिश का दौर यूंही अगले 24 घंटों तक जारी रहेगा।
    5:06 PM, 4 Dec

    IMD DG मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात दक्षिण तमिल कोस्ट के पास है, अभी वहां हवा की स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटे है, यही स्थिति पिछले 12 घंटों से बनी हुई है। ये तूफान अगले 12 घंटों के दौरान और थोड़ा कमजोर होगा।
    3:54 PM, 4 Dec

    केरल-कर्नाटक में हो रही है बारिश।
    3:52 PM, 4 Dec

    भारी बारिश के बाद चेन्नै के टी नगर में बज़ुल्लाह रोड पर जलभराव हो गया है।
    3:50 PM, 4 Dec

    मौसम विभाग के ताजा अपडेट के बाद त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर शाम 4 बजे से विमानों का परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा।
    2:10 PM, 4 Dec

    तमिलनाडु में कमजोर पड़ा चक्रवात, भारी बारिश का अलर्ट लेकिन अभी भी जारी है।
    10:22 AM, 4 Dec

    केरल से आज टकराएगा 'बुरेवी', एयरपोर्ट बंद, 5 जिलों में छुट्टी।
    10:21 AM, 4 Dec

    डीप डिप्रेशन रामनाथपुरम से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में, पंबन के 70 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में और कन्याकुमारी से 160 किलोमीटर दूर है।
    7:35 AM, 4 Dec

    Cyclone Burevi के मद्देनजर तमिलनाडु के 6 जिलों में अवकाश घोषित किया गया है. ये जिले हैं- Virudhanagar, Ramanathapuram, Thirunelveli, Thuthukudi,Thenkasi और Kanyakumari. यहां आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।
    7:33 AM, 4 Dec

    IMD ने पुष्टि की है कि Cyclone 'Burevi' रामनाथपुरम तट तक पहुंचते-पहुंचते कमजोर हो गया है।
    12:36 AM, 4 Dec

    केरल सीएम ने बताया है कि बुरेवी तूफान को देखते हुए आर्म्स फोर्स, कोस्ट गार्ड, एनडीआरएफ और दूसरे विभागों के सीनियर अफसरों के साथ बैठक कर हालात पर चर्चा की है।
    12:36 AM, 4 Dec

    बुरेवी तूफान को देखते हुए तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक उड़ानें बंद रहेंगी।
    12:36 AM, 4 Dec

    चक्रवाती तूफान बुरेवी श्रीलंका को पार करने के बाद गुरुवार को तमिलनाडु के और नजदीक पहुंच गया और यह तूफान आज रात या कल सुबह तट को पार करेगा।
    7:47 PM, 3 Dec

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि उत्तर श्रीलंका के ऊपर बना चक्रवात 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली आंधी के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर तक पम्बन के नजदीक पहुंच जाएगा।
    7:47 PM, 3 Dec

    तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भूस्खलन की आशंका
    7:47 PM, 3 Dec

    तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट कल सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बंद
    READ MORE

    Comments
    English summary
    Cyclone Burevi Cross Sri Lanka Today, Red Alert issued in Kerala- Tamil Nadu, here is Live Updates in Hindi.
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X