Cyclone Biparjoy: क्या होता है 'लैंडफॉल'? क्या है इसका मतलब?
'बिपारजॉय' 17 जून को कमजोर हो जाएगा और फिर इसका प्रभाव खत्म हो जाएगा।
Cyclone Biparjoy landfall: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' गुजरात तट पर थोड़ी देर में अटैक करने वाला है। इससे निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिस वक्त इसका 'लैंडफॉल' होगा उस वक्त भयंकर हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होंगी। इसी वजह से गुजरात समेत पूरे आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि 'लैंडफॉल' के बाद तूफान थोड़ा वीक हो जाएगा और इसकी तीव्रता में कमी आएगी। अब प्रश्न ये उठता है कि आखिर 'लैंडफॉल' होता क्या है, चलिए इस बारे में जानते हैं विस्तार से।
'लैंडफॉल' होता क्या है?
दरअसल 'लैंडफॉल' का मतलब ही होता है 'जमीन पर गिरना', यानी की भयानक और तेजी से भरा हुआ तूफान जब समुद्र तल से टकराता है तो ये स्थिति ही 'लैंडफॉल' कहलाती है। इस वक्त तूफान बारिश और हवा के रूप में जमीन पर अपना रौद्र रूप दिखाने लगता है। जिससे भारी बारिश होती है और तेज हवाएं चलती है।
हवाओं की स्पीड बहुत ज्यादा होती है
इस वक्त हवाओं की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे भी बहुत ज्यादा होती है। जिसकी वजह से भूस्खलन, हाई टाइड और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। ये इतनी ताकतवर होती हैं कि इंसान को अपने साथ उड़ाकर ले जाने का दमखम रखती हैं इसी वजह से मछुआरों को तूफान के दौरान समुद्र में जाने से रोका जाता है। इस दौरान समंदर में ऊंची लहरें उठती हैं और उसमें से भयानक आवाजें भी आती हैं।
आठ राज्यों में अलर्ट जारी
चक्रवात की वजह से गुजरात समेत आठ राज्यों में अलर्ट जारी है। कच्छ और सौराष्ट्र में भारी बारिश होने की आशंका है। तो वहीं इससे निपटने के लिए प्रशासन ने समुचित व्यवस्था कर रखी है। इस वक्त गुजरात में NDRF की 18 और SDRF की 12 टीमें तैनात हैं, गुजरात और राजस्थान में रेड अलर्ट जारी है।
'लैंडफॉल' के वक्त चलेंगी भयंकर हवाएं
तो वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए एडमिरल कुणाल राजकुमार (ओपीएस, पश्चिमी नौसेना कमान ) ने कहा है कि 'लैंडफॉल के वक्त हम लगभग 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन हम इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात क्षेत्र में नौसेना स्टेशन और 25 से अधिक विशेषज्ञ टीमों की तैयार है, जिसमें काबिल डॉ़क्टर्स और ट्रेंड लोग शामिल हैं, जिनके पास अपनी एक तूफानों से लड़ने वाली किट है।'












Click it and Unblock the Notifications