हल्दीराम के सर्वर पर हैकर्स ने डाला डाका, चुराए गए सेंसिटिव डेटा के लिए मांगी लाखों की फिरौती
नई दिल्ली। फूड एंड पैकेजिंग कंपनी हल्दीराम को हैकर्स ने बड़ा झटका दिया है। साइबर अपराधियों बीते दिनों कंपनी की वेबसाइट पर एक बड़ा साइबर हमला किया जिसमें हैकर्स ने कई संवेदनशील जानकारियां चुरा लीं। मिली जानकारी के मुताबिक इस साइबर हमले में हल्दीराम के मार्केटिंग, बिजनेस से संबंधित कई जरूरी जानकारियां चुराई गई हैं। इस डेटा को लीक न करने के लिए हैकर्स ने कंपनी से साढ़े सात (7.5) लाख रुपए की डिमांड की है।

12 जुलाई की देर रात हुई हैकिंग
उधर, इस मामले पर कंपनी का भी बयान सामने आया है। कंपनी का कहना है कि यह हैकिंग 12 जुलाई की देर रात हुई थी, इस मामले में हल्दीराम कंपनी के डीजीएम (आईटी) की शिकायत पर सेक्टर-58 थाने में 14 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बता दें कि नोएडा के सेक्टर-62 में कंपनी का कॉरपोरेट ऑफिस है। इसी कार्यालय से कंपनी का आईटी विभाग संचालित और नियंत्रित किया जाता है।

कॉरपोरेट ऑफिस के सर्वर को निशाना बनाया
अपनी शिकायत में डीजीएम (आईटी) अजीज खान ने पुलिस को बताया कि यह साइबर हमला 12 और 13 जुलाई की रात में हुआ था, हैकर्स ने कॉरपोरेट ऑफिस के सर्वर को निशाना बनाया है। अजीज खान के मुताबिक साइबर हमले में मार्केटिंग, बिजनेस से लेकर अन्य विभाग का डाटा डिलीट कर दिया गया। इसके अलावा कंपनी की कई महत्वपूर्ण फाइलें गायब है।

7.5 लाख रुपयों की फिरौती मांगी
जब इस साइबर हमले की जानकारी कंपनी के उच्च अधिकारियों को लगी तो सबसे पहले इसकी आंतरिक जांच की गई। इसके बाद अधिकारियों की हैकर्स से चैट पर बात हुई, जिसमें उन्होंने कंपनी के डेटा को वापस लौटाने के लिए 7.5 लाख रुपयों की फिरौती मांगी है। इस मामले में डीजीएम आईटी अजीज खान की शिकायत पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: पूजा बेदी की ई- कामर्स वेबसाइट हैक, हैकर्स ने फिरौती की रकम न देने पर दी ये धमकी












Click it and Unblock the Notifications