सुरेश कलमाडी, अभय चौटाला बने IOA के लाइफटाइम प्रेसिडेंट
कॉमनवेल्थ घोटालों के आरोपी सुरेश कलमाडी इंडियन ओलंपिक एसोशिएशन के लाइफटाइम अध्यक्ष बनाए गए।
नई दिल्ली। इंडियन ओलंपिक एसोशिएशन ने सुरेश कलमाडी और अभय चौटाला को सर्वसम्मति से अपना लाइफटाइम प्रेजिडेंट चुन लिया है। चेन्नई में हुई आईओए की आम बैठक में सर्वसम्मति से सुरेश कलमाडी और आईएनएलडी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला को लाइफटाइम प्रेजिडेंट चुन लिया गया। 150 लोगों ने उनकी नियुक्ति पर अपनी सहमति दी।

आपको बता दें कि सुरेश कलमाडी बहुचर्चित कॉमनवेल्थ घोटाले में आरोपी हैं। उनपर 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हुए कई घोटालों के आरोप लगे। इन आरोपों के बाद बाद अदालत ने सीडब्ल्यूजी आयोजन समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया था।
वहीं इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला भी आय से अधिक संपत्ति मामले के आरोपी है। आपको बता दें कि अभय चौटाले पहले भी आईएओ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। यहीं नहीं उन्होंने लगातार 12 सालों तक भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाली। इस आम बैठक में ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और साक्षी मलिक को सम्मानित भी कियागया।
कलमाडी और अभय चौटाले के लाइफटाइम अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है। खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा है कि आईओए द्वारा कलमाडी और अभय चौटालो को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए ाने पर हम हैरान है। उन्होंने कहा कि सुरेश कलमाडी और अभय चौटाला दोनों पर ही भष्ट्राचार के आरोप लगे हैं। ऐसे में उनका आईओए का अध्यक्ष बनाए जाने चौंकाने वाला है। गोयल ने कहा कि हम मामले की जांच करेंगे और जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई करेंगे।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications