नोट बदलने वाले गैंग का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नए-पुराने नोट जब्त
विजयवाड़ा के कमिश्नर गौतम सावांग ने बताया कि नोट बदलने वाले गैंग का भंडाफोड़ करके पुलिस ने बड़ी मात्रा में नए और पुराने नोट जब्त किए हैं।
हैदराबाद। कालेधन पर रोक लगाने के लिए मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोट पर बैन लगा दिया लेकिन बहुत से लोगों ने इसका भी उपाय खोज लिया है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पुलिस ने कमीशन लेकर नोट बदलने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है।

कमिश्नर गौतम सावांग ने बताया कि नोट बदलने वाले गैंग का भंडाफोड़ करके पुलिस ने बड़ी मात्रा में नए और पुराने नोट जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया कि इस गैंग के लोग कुछ कमीशन लेकर पुराने नोट बदलते थे। उनके पास भारी मात्रा में नए नोट मिले हैं।
पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आरोपियों के पास इतनी रकम कैसे आई और पुराने नोटों को वो कहां खर्च करते।












Click it and Unblock the Notifications