Video:नाराज CRPF जवान की धमकी-2019 में कीचड़ में भी कमल नहीं खिलने देंगे
सीआरपीएफ जवान ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो साल 2019 में कमल का फूल कीचड़ में भी नहीं खिलने देंगे।
नई दिल्ली। सुकमा में माओवादियों के हमले के बाद गृहमंत्री के खिलाफ बोलने वाले सीआरपीएफ जवान पंकज मिश्रा ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। सोशल मीडिया के जरिए सीआरपीएफ जवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के खिलाफ मोर्च खोला है। अपने फेसबुक पेज पर पंकज मिश्रा ने वीडियो शेयर कर सरकार के सामने कुछ मांगे रखी है।

सीआरपीएफ के जवान ने मांगे नहीं माने जाने पर 21 दिनों तक भूख हड़ताल पर जाने तक का ऐलान कर दिया है। उसने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो साल 2019 में कमल का फूल कीचड़ में भी नहीं खिलने देंगे। पंकज ने वीडियो में कहा है कि सुकमा हमले के बाद जब उसने राजनाथ सिंह की आयोचना की थी तो उसकी खूब पिटाई की गई।
पंकज ने राजनाथ सिंह से सवाल करते हुए पूछा कि उन्होंने अभी तक अपने कार्यकाल में क्या किया है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या किया है? उन्होंने पीएम मोदी को प्रचार मंत्री हैं बताया। पंकज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications