CRPF की इस 'लेडी सिंघम' के वीडियो ने सोशल मीडिया पर उठाया धुआं, दिया दमदार भाषण

Recommended Video

    CRPF Lady Constable Khushbu Chauhan के बारे में जानें, जिन्होंने दी जबरदस्त Speech | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर सीआरपीएफ की एक लेडी कांस्टेबल का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक डिबेट का दौरान है। डिबेट के दौरान खुशबू चौहान ने ऐसा जोशीला भाषण दिया कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। लाखों लोग इसे सोशल मीडिया में अब तक देख चुके हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की है।

    खुशबू चौहान का वीडियो वायरल

    खुशबू चौहान का वीडियो वायरल

    233 बटालियन की कांस्टेबल खुशबू चौहान ने अपने भाषण के दौरान जेएनयू में आतंकी अफजल के समर्थन में कथित तौर पर नारे लगाने वालों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने न्यायिक व्यवस्था से मानवाधिकार तक पर बवाल मचाने वालों को बताया कि आतंकियों और नक्सिलयों की मौत में मानवाधिकार मत तलाश कीजिए, शहीद की बूढ़ी मां, विधवा पत्नी और अनाथ बच्चों का दर्द देखिए।

    आईटीबीपी ने किया था डिबेट का आयोजन

    आईटीबीपी ने किया था डिबेट का आयोजन

    दरअसल आईटीबीपी ने 27 सितम्बर को दिल्ली में एक डिबेट का आयोजन किया था। इस डिबेट का टॉपिक था कि कैसे माववाधिकार का पालन करते हुए आतंकवाद से निपटा जा सकता है। जब उनकी बोलने की बारी आई तो उन्होंने टॉपिक के विरोध में बोलना शुरू किया और ऐसा भाषण दिया कि हर कोई दंग रह गया।

    वीडियो में खुशबू ने क्या कहा

    वीडियो में खुशबू ने क्या कहा

    खुशबू चौहान ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कश्मीर से लेकर छत्तीसगढ़ के जंगलों में सीआरपीएफ के जवान ही आतंकियों और नक्सिलयों से सीधा मुकाबला करते हैं। जब सीमा पर जवान शहीद होता है तो कोई मानवाधिकार की दुहाई नहीं देता लेकिन जब जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगते हैं तो सब उनके साथ खड़े हो जाते हैं। जो कहता है कि हर घर से अफजल निकलेगा तो मेरी बात सुन लो- जिस घर से अफजल निकलेगा उस घर में घुसकर मारेंगे, वो कोख नहीं पलने देंगे जिस कोख से अफजल निकलेगा।

    ये भी पढ़ें- गृह मंत्रालय ने CRPF जवानों का राशन भत्ता रोकने पर दी सफाई, 'खबर निराधार, कोई संकट नही'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+