Kaifiyaat Express: भारी भीड़ के बीच दरवाजा न खोलने से नाराज हुआ यात्री! तोड़ दिया 3AC कोच का शीशा
देशभर में आज से लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान भारी गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में भी ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ नजर आ रही है। जनरल कोच या फिर स्पीलर कोच ही नहीं बल्कि एसी 3थर्ड क्लास की बोगियां भी लोगों से भरी नजर आती हैं।
इसी बीच 'कैफियत एक्सप्रेस' से जुड़ी एक घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कैफियत एक्सप्रेस में गेट नहीं खुलने के कारण ट्रेन के गेट का शीशा बाहर से मारकर तोड़ दिया गया।

घर के क्लेश नाम के एक एक्स हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को 22 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में ट्रेन के एसी कोच के अंदर कई यात्री नजर आ रहे हैं। बाहर से आवाजें आ रही हैं, लेकिन गेट बंद है और उसे कोई खोल नहीं रहा है। अचानक गेट का शीशा टूट जाता है और लोग हल्ला करने लगते हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि ट्रेन का शीशा इसलिए टूट गया क्योंकि एक यात्री भीड़ होने के कारण कोच में प्रवेश नहीं कर पा रहा था। शीशा जैसे ही टूटता है, लोग अपना चेहरा ढक लेते हैं। बाहर खड़ा एक आदमी चिल्लाकर लोगों से दरवाजा खोलने के लिए कहता सुनाई देता है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है। एक यूजर ने निराश होकर लिखा है कि ये बढ़िया कदम है जब पुलिस और टीटीई कुछ नहीं करती है। दूसरे यूजर ने लिखा है- एसी 3 तो आजकल जनरल हो गया है। एसी 2 अब एसी 3 हो गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अगर आप ड्राइव कर सकते हैं ट्रेन को इग्नोर कीजिए।












Click it and Unblock the Notifications