चैताली ने बयां की उस खौफनाक रात की कहानी, जब लड़कियों को दौड़ा-दौड़ाकर छेड़ा गया
चैताली फोटोग्राफर हैं। चैताली ने फेसबुक पर उस रात का अनुभव शेयर किया है। उनका यह स्टेट्स अब वायरल हो गया है। हालांकि इस स्टेट्स में बहुत गालियां हैं।
नई दिल्ली। देश के हाईटेक सिटी में शूमार होने वाले बेंगलुरू में नए साल की शाम को जो अमानवीयता का नंगा नाच खेला गया। उसने आमतौर पर महिलाओं के लिए अनसेफ कही जाने वाली दिल्ली को भी बहुत पीछे छोड़ दिया। नए साल के जश्न के नाम में आधी रात को सड़कों पर उतरे हज़ारों हुड़दंगियों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी की। साफ शब्दों में कहें तो वह रात जश्न की नहीं बल्कि हैवानियत की थी। एमजी रोड, ब्रिगेड रोड और चर्च स्ट्रीट पर शोहदों ने महिलाओं से शारीरिक छेड़खानी की।
इस भयावह रात की गवाह रही एक महिला ने बताया कि आधी रात में सड़क पर एकाएक भगदड़ का माहौल बन गया। लड़कियां इधर-उधर भागते हुए मदद के लिए चिल्ला रही थीं और रो रही थीं। पुलिस लाचार देखती रही। हैप्पी न्यू ईयर की जगह चारों तरफ हेल्प मी प्लीज, हेल्प मी प्लीज गूंज रही थी। इस शर्मनाक घटना के बाद अब कई महिलाएं सामने आई हैं और उस खौफनाक रात का जिक्र किया है।
उनमें से एक हैं चैताली वासनिक। चैताली फोटोग्राफर हैं। चैताली ने फेसबुक पर उस रात का अनुभव शेयर किया है। उनका यह स्टेट्स अब वायरल हो गया है। हालांकि इस स्टेट्स में बहुत गालियां हैं। इतना ही नहीं इसमें दक्षिण बनाम उत्तर भारतीयों के पूर्वाग्रह भी हैं। चैताली ने लिखा है कि 31 दिसंबर की शाम को वो काम से घर वापस लौट रहीं थीं। उस दौरान शराब के नशे में चूर कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। चैताली ने इसका माकूल जवाब दिया बहुत सी लड़कियां चैताली जैसा नहीं कर पाईं।
चैताली ने उन छेड़खानी करने वाले युवकों को जमकर मारा। और तबतक मारती रहीं जबतक वो वहां से भाग नहीं गए। चैताली ने कहा कि वहां मौजूद करीब 10 से 15 लोग ये सब मूक दर्शक बन देख रहे थे। किसी ने छेड़खानी करने वाले युवक को कुछ नहीं कहा। इसके विपरीत वहां पर मौजूद लोगों ने चैताली को ही ऐसा न करने से रोका। पढि़ए चैताली वासनिक का फेसबुक पोस्ट जो हो रहा है वायरल-