मुझे एड्स है जिंदगी बर्बाद कर दूंगा, ऐसा कह कैदी ने सिपाही को दांत से काटकर निकाल दिया खून

इंदौर। मध्‍य प्रदेश के इंदौर में मेडिकल के लिए आए एक कैदी ने सिपाही के हाथ पर दांत से काटकर खून निकाल दिया उसके बाद उसने धमकी दी कि मुझे छोड़ दो नहीं तो मैं तुम्‍हारी जिंदगी खराब कर दूंगा क्‍योंकि मुझे एड्स है। यह सुनकर सिपाही घबरा गया और जब उसकी पकड़ कमजोरी पड़ी तो कैदी हाथ छुड़ाकर भागने लगा। हालांकि दूसरे पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। कैदी के खिलाफ अब पुलिसकर्मी पर हमला करने का एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि कैदी एचआईबी संक्रमित है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

मारपीट के मामले में पकड़ा गया था बदमाश

मारपीट के मामले में पकड़ा गया था बदमाश

नई दुनिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है। यहां रविवार की रात नया बसेरा के एक बदमाश को मारपीट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे मेडिकल के लिए रात को सिपाही बलवंत सिंह एमवाय अस्पताल ले गया। आरोपी ने भागने की कोशिश की। जब सिपाही ने नहीं छोड़ा तो वह हंगामा करने लगा। उसने धमकाया कि वह एड्स पीड़ित है। यदि नहीं छोड़ा तो जिंदगी खराब कर देगा।

सिपाही ने मजाक समझा तो कैदी ने हाथ पर काटकर खून निकाल दिया

सिपाही ने मजाक समझा तो कैदी ने हाथ पर काटकर खून निकाल दिया

सिपाही ने कैदी की इस धमकी को जब मजाक में लिया तो कैदी ने फौरन सिपाही के हाथों में दांतों से काटकर खून निकाल दिया। उसके बाद धक्‍का देकर भागने लगा। वहां पहले से अन्‍य पुलिसकर्मी मौजूद थे, उन्‍होंने फौरन कैदी को पकड़ लिया। इधर धमकी से घबराए सिपाही ने खुद की भी मेडिकल जांच करवाई। उसमें यह बात सामने आई कि वह किसी तरह की बीमारी से ग्रसित नहीं हुआ है।

ऐसा कई बार कर चुका है कैदी

ऐसा कई बार कर चुका है कैदी

एक पुलिसकर्मी ने इस संबंध में जानकारी दी कि बदमाश को एड्स है। उस पर अवैध वसूली व चाकूबाजी के 12 अपराध दर्ज हैं। वह एमआईजी का लिस्टेड गुंडा है। गुंडे ने बीमारी को हथियार बना लिया है। कॉलोनी में वह मनमर्जी करता है। जब कोई विरोध करता है तो वह बीमारी की धमकी देकर उसे काट लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+