मोहम्मद शमी ने पत्नी हसीन जहां के लिए लिखा, 'मिस यू बेबो, हुए ट्रोल

Recommended Video

      Mohammad Shami ने Hasin Jahan के लिए post किया cake, Wish की Anniversary । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच काफी समय से लड़ाई चल रही है। मामला पुलिस में भी जा चुका है। इसी बीच मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां के प्रति प्यार का इजहार करते हुए सोशल मीडिया पर- 'मिस यू बेबो लिखा।' शमी ने ये पोस्ट उनकी और हसीन जहां की शादी की सालगिरह पर लिखा। शमी के इस पोस्ट के बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लिया।

      शमी ने पोस्ट किया ये फोटो

      शमी ने सालगिरह की शुभकामनाएं दी। बता दें, भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की हसीन जहां ने शमी पर कई आरोप लगाए थे। हसीन ने यहां तक कह दिया था कि शमी के एक पाकिस्तानी महिला और अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकिट चलाने वाले लोगों से रिश्ते हैं।

      शमी के पोस्ट से नाराज हुए कुछ यूजर

      शमी के पोस्ट से नाराज हुए कुछ यूजर

      शमी के पोस्ट के बाद उनके कुछ फैन्स उनसे नाराज दिखे और उनके खिलाफ कमेंट करने लगे। शमी के फैन ने लिखा- 'नहीं सुधरोगे, एक केक अपनी बर्बादी का क्यों नहीं काट देते' इसके अलावा कई यूजर्स ने शमी को निशाने पर लिया।

      कुछ फैन्स किया शमी का समर्थन

      कुछ फैन्स किया शमी का समर्थन

      कुछ लोगों ने शमी को निशाने पर लिया तो वहीं कुछ फैन्स ऐसे भी जो शमी का समर्थन करते नजर आए। कुछ लोगों ने शमी को निशाने पर लिया तो वहीं कुछ फैन्स ऐसे भी जो शमी का समर्थन करते नजर आए। बता दें, हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाया था कि वो पिछले 2 सालों से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। हसीन ने कहा शमी ने उनकी हत्या की साजिश भी रची थी। हसीन जहां ने कहा कि शमी मेरी जगह अपनी पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड को 2017 के श्रीलंका दौरे पर ले जाना चाहते थे। शमी किसी भी समारोह या पार्टी में मुझे अपने साथ नहीं ले जाते हैं।

      हसीन जहां ने मांगे हर महीने 10 लाख का गुजारा भत्ता

      हसीन जहां ने मांगे हर महीने 10 लाख का गुजारा भत्ता

      बता दें, आज यानि बुधवार को शमी की पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता की अलीपुर कोर्ट में अर्जी देकर में हर महीने 10 लाख रुपए गुजारा भत्ता दिए जाने की मांग की है। हसीन ने अपने और अपनी बेटी के खर्च के लिए शमी से हर महीने 10 लाख के भत्ते की मांग की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+