Video: लेफ्टिनेंट कर्नल की यूनिफॉर्म में महेन्द्र सिंह धोनी ने लिया पद्म भूषण सम्मान
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनीा को आज पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्म भूषण सम्मान से नवाजा। तमाम गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में राष्ट्रपति ने धोनी को इस नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।
इस मौके पर धोनी ने लेफ्टिनेंट कर्नल की ड्रेस में पहुंचे थे। उन्होंने इसी ड्रेस में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान को स्वीकार किया। सबसे खास बात की धोनी ने 1983 के बाद 28 सालों के बाद 2 अप्रैल 2011 में देश को वर्ल्ड कप दिलाया था। उन्हें उसी तारीख को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया, जिस दिन टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था।
इस मौके पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद थी। धोनी के साथ-साथ बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी को भी पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राज्यमंत्री किरेन रिजिजू भी पर मौजूद रहे।
#WATCH Billiards player Pankaj Advani and Cricketer MS Dhoni conferred with Padma Bhushan by President Ram Nath Kovind at Rashtrapati Bhawan in Delhi pic.twitter.com/XgPTHWsxBl
— ANI (@ANI) April 2, 2018