CPI (M) महासचिव सीताराम येचुरी की हालत गंभीर, AIIMS में रात को वेंटिलेटर पर रखा गया
Sitaram Yechury News: सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी का एम्स में इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पूर्व राज्यसभा सांसद और CPM महासचिव सीताराम येचुरी को पिछले महीने 20 अगस्त को दिल्ली एम्स के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्हें फेफड़ों (लंग्स) में संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार (05 सितंबर) की रात सीताराम येचुरी को एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक सीताराम येचुरी के लंग्स में इंफेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 77 वर्षीय नेता सीताराम येचुरी को निमोनिया जैसे संक्रमण के इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। फिलहाल एम्स की ओर से उनकी हालत को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हाल ही में उनकी मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी।
CPI(M) ने अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर 31 अगस्त को सीताराम येचुरी के बारे में जानकारी दी थी। प्रेस रिलीज में जानकारी दी गई थी कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी का एम्स (नई दिल्ली) में इलाज जारी है। वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में हैं जो उनके श्वसन संक्रमण का इलाज कर रहे हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications