IIT बॉम्बे के क्लास में घुसी गाय, वीडियो वायरल हुआ तो मजे लेने लगे लोग
नई दिल्ली। हाल ही में आईआईटी बॉम्बे में एक इंटर्न पर एक सांड ने खतरनाक हमला कर दिया था। अब एक ताजा मामले में यहां के क्लासरूम में अचानक एक गाय घुस आई। अंदर पढ़ रहे छात्र अचानक गाय को देखकर चौंक गए। कई छात्रों ने इसकी वीडियो बना ली। घटना शनिवार की है। बाद में छात्रों ने गाय को वहां से भगाया। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग इसपर खूब मजे लेने लगे। किसी ने कहा कि अगर कोई 'बिना जेईई का एंट्रेंस क्लीयर किए आईआईटी में आ सकता है तो वह है गाय।' इसके अलावा भी लोग इसपर जबरदस्त कमेंट कर रहे थे।
हालांकि आईआईटी बॉम्बे के प्रशासन का कहना है कि वीडियो देखकर नहीं कहा जा सकता है कि ये घटना कब और कहां हुई है। हालांकि हम मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं छात्रों का कहना है कि बाहर भारी बारिश हो रही थी जब अचानक क्लास के अंदर एक गाय घुस गई। शायद गाय बारिश से बचने की जगह ढूढते हुए वहां पहुंच गई। बता दें कि हाल ही बारिश के दौरान इसी कॉलेज के भीतर एक तेंदुए के घुसने की खबर आई थी।
Cow entering IIT BOMBAY without clearing JEE Advanced?? 🐄🐄🐄. A cow entering an IIT Bombay classroom 😂 pic.twitter.com/i7taJ2TPOd
— Mayur Borkar (@imayurborkar) July 29, 2019
बता दें कि किसी प्राकृतिक आपदा को चलते भी कई खतरनाक जानवर भी रास्ता भटककर शहर की ओर आ जाते हैं। हाल ही में असम में बाढ़ के चलते काजीरंगा नेशनल पार्क के जानवर भी बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। बाढ़ से बचकर कई जानवर इधर उधर भागे। यहीं से भागा एक बाघ नेशनल हाइवे पर मौजूद एक घर में जा घुसा और पलंग पर आराम करने लगा। इस बाघ की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह घर के पलंग पर आराम कर रहा था और उसे निकालने के लिए प्रयास जारी थे।
यह भी पढ़ें- Assam Flood: असम में भयावह हुए बाढ़ के हालात, 20 हुई मरने वालों की संख्या