Coronavirus cases in India: रहिए अलर्ट! 24 घंटों में मिले कोरोना वायरस के 3 हजार से ज्यादा केस
Coronavirus news: कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या 3 हजार से ऊपर है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

coronavirus update: करीब 6 महीने बाद देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3095 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से संक्रमित एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 15208 हो गया है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कोविड संक्रमण के मामलों में उछाल आया है, जिसे देखते हुए गुरुवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इमरजेंसी बैठक बुलाई।
एक्टिव केस पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 1,18, 694 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। चिंता वाली बात ये है कि कोरोना वायरस के एक्टिव मामले पिछले 6 महीनों में सबसे ज्यादा हो गए हैं। गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 13509 थी, जो शुक्रवार को बढ़कर 15208 हो गई। हालांकि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 1390 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट फिलहाल 98.78 फीसदी है।
दिल्ली में केजरीवाल सरकार की अहम बैठक
एनसीआर में भी कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को नोएडा में तीन और गाजियाबाद में दो नए मरीज मिले। नोएडा की अगर बात करें तो यहां 56 एक्टिव केस हैं, जबकि गाजियाबाद में 58 एक्टिव मरीज हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार भी अलर्ट है और आज एक अहम बैठक बुलाई गई है। हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई गाइडलाइन दिल्ली सरकार ने तय नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार कुछ अहम कदम उठा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications