सिक्किम: कोरोना संक्रमित और असंक्रमित महिलाओं ने की बच्चों की अदला बदली, जानिए वजह

सिक्किम। केरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बीच सिक्किम में दो महिलाओं ने अपने बच्चों की अस्थायी तौर पर अदला बदली कर ली है। दोनों महिलाओं ने अपने बच्चों की उचित देखभाल के लिए ऐसा किया। दरअसल इन माओं में से एक कोरोना वायरस से संक्रमित है, जबकि उसका बच्चा नहीं है। वहीं दूसरी मां संक्रमित नहीं है लेकिन उसका बच्चा संक्रमित है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। ये घटना तब की बताई जा रही है जब एक महिला कोविड-19 से असंक्रमित पाई गई लेकिन उसका 27 महीने का बच्चा संक्रमित निकला।

स्वस्थ बच्चा स्वस्थ महिला की देखरेख में है

स्वस्थ बच्चा स्वस्थ महिला की देखरेख में है

एसटीएनएम अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि जो बच्चा संक्रमित पाया गया है, उसे संक्रमित महिला की देखरेख में रखा गया है। वहीं एक अन्य 6 महीने का बच्चा जो संक्रमित नहीं है, उसे स्वस्थ महिला की देखरेख में रखा गया है। अब उस 27 महीने के बच्चे की देखभाल कोविड-19 से संक्रमित महिला खुद कर रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चों की देखभाल उचित तरीके से हो सके, इसलिए ये फैसला लिया गया है। दोनों माओं के फैसले का डॉक्टरों ने भी विरोध नहीं किया है।

6 महीने के बच्चे का पूरा परिवार संक्रमित

6 महीने के बच्चे का पूरा परिवार संक्रमित

एसटीएनएम अस्पताल के पीडियाट्रीशियन ने कहा, 'कोरोना वायरस से संक्रमित 6 महीने के बच्चे का पूरा परिवार वायरस से संक्रमित है। उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। तभी हमें उस महिला का पता चला जिसका बच्चा संक्रमित है लेकिन वो स्वस्थ है। वो अपने बच्चे को लेकर चिंतित थी। तभी इन दोनों महिलाओं ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनकी अदला बदली कर ली।'

63 मामले हैं सिक्किम में

63 मामले हैं सिक्किम में

अब 27 महीने के बच्चे को कोरोना संक्रमित महिला के साथ अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं स्वस्थ बच्चे को स्वस्थ महिला के साथ गंगतोक के एक स्कूल में क्वारंटाइन फैसिलिटी में रखा है। इन बच्चों की अदला बदली शुक्रवार सुबह की गई थी। सिक्किम में फिलहाल कोविड-19 के 63 मामले हैं। ये सभी दूसरे राज्यों से आने वाले लोग हैं।

देश में कितने मामले?

देश में कितने मामले?

पूरे देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 325 मौतें हुईं और 11,502 नए मामले सामने आए। देश में अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 3,32,424 है, जिनमें 1,53,106 सक्रिय मामले, 1,69,798 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 9,520 मौतें शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+