COVID 19 updates: देश में 24 घंटे में कोरोना के 12194 नए केस, 92 लोगों की मौत

COVID 19 updates: कोरोना से जंग लड़ रहे भारत के लिए राहत की खबर है कि अब संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। रविवार को भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,194 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,04,940 हो गई है, जबकि 92 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,55,642 हो गई है। अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,37,567 है, जबकि 1,06,11,731 लोग डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं और अभी तक कुल 82,63,858 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

देश में 24 घंटे में कोरोना के 12194 नए केस, 92 लोगों की मौत

Recommended Video

    Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में सामने आए 12,194 नए केस, 92 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार देश में स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को कोरोना टीके की दूसरी खुराक देनी शुरू कर दी गई है। शनिवार को मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि जिन स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी ने 28 दिन पहले कोरोना टीके की पहली खुराक ली थी उन्‍हें दूसरी खुराक दी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण के बाद अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि मंत्रालय इसकी वजह अन्य कारणों को बताया है। मंत्रालय का कहना है कि वैक्सीन से गंभीर दुष्प्रभाव का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है और वैक्सीन की वजह से किसी की मौत भी नहीं हुई है।

    अब तक कुल 20,62,30,512 सैंपल टेस्ट

    मंत्रालय की तरफ से कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान तेलंगाना, ओड़िशा, झारखंड, पुडुचेरी, चंडीगढ़, नगालैंड, असम, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, अरूणाचल प्रदेश और दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली में कोविड-19 से किसी की जान नहीं गयी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि शाम 6 बजे तक कुल 80,52,454 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया है। जबकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,62,30,512 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,97,114 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। मिजोरम में बीते 24 घंटों में एक भी कोरोना का केस सामने नहीं आया। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,392 है जिसमें 20 सक्रिय मामले, 4,363 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 9 मौतें शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+