कोरोना से जंग जीतने वाले पुन्ना रेड्डी ने बनाया थर्मल इमेज स्क्रीनिंग कैमरा, एक सेकेंड में 30 लोगों को करेगा स्कैन
हैदराबाद। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के चलते देश की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है। इसे पटरी पर लाने के लिए अब देश में अनलॉक लागू किया गया है। इसमें यातायात सुविधाओं को अनुमति मिली है। लेकिन इसके लिए खासा इंतजाम किए गए हैं। चाहें रेलवे स्टेशन हो या एयरपोर्ट, हर यात्री का थर्मल स्क्रीनिंग किया जा रहा है। हालांकि इसमें बहुत समय लग रहा है। इसी से निजात पाने के लिए तेलंगाना में जानलेवा कोरोना वायरस को मात दे चुके हैदराबाद के पुन्ना रेड्डी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड) एक थर्मल इमेज स्क्रीनिंग कैमरा तैयार किया है।

यह स्क्रीनिंग कैमरा एक सेकेंड में 30 लोगों को स्कैन कर सकता है। यह कैमरा लोगों के तापमान को एलईडी स्क्रीन पर दिखाता है और यह भी बताता है कि लोगों ने मास्क पहना है या नहीं। इसे सिकंदराबाद और हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर लगाया गया है।
पुन्ना रेड्डी ने बताया कि 'यह नौ मीटर की दूरी तक लोगों को स्कैन करता है। यह सोशल डिस्टेंसिंग भी बनाए रखता है क्योंकि यह इस बात का हिसाब रखता है कि कितने लोग अंदर जा रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म पर आ रहे लोगों की तस्वीर लेता है जिसका इस्तेमाल हम बाद में उन्हें ट्रेस करने के लिए भी कर सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications