भारत में 78,64811 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटों में 578 मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 78.64 लाख के पार कर गए हैं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश के कोरोना के 50,129 नए मामले सामने आए हैं और 578 मौतें हुई हैं, जिसके बाद देश में अब तक कोरोना के कुल 78,64,811 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 6,68,154 ऐक्टिव केस हैं जबकि 70,78,123 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि भारत में कोरोना संक्रमण की वजह से अबतक 1,18,534 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में पिछले 24 घंटे में आए 50,129 नए मामले, 578 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    भारत में 7864811 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटों में 578 मौतें

    आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा था कि दुनिया कोरोना महामारी में अब नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है और कुछ देश खतरनाक ट्रैक पर चल रह रहे हैं, जहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहद खराब स्थिति का सामना कर रही है। जिनेवा में प्रेस कांफ्रेंस में डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडहानॉम ने कहा कि टेड्रोस एडहानॉम ने आगाह करते हुए कहा कि अगले कुछ महीने बहुत कठिन रहने वाले हैं इसलिए सभी को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

    कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट आने लगी है

    वैसे आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट आने लगी है, लेकिन संक्रमण का खतरा अभी भी बरकरार है। ऐसे में हर किसी की निगाहें कोरोना वायरस की वैक्सीन पर ही टिकी हैं। इस बीच खबर है कि कोरोना वायरस के खिलाफ देश में तैयार हो रही स्वदेशी वैक्सीन 'Covaxin' अगले साल यानी 2021 में जून तक लॉन्च हो जाएगी। इस वैक्सीन के दूसरे चरण का ट्रायल पूरा होने के बाद हाल ही में तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी मिली है। वैक्सीन का निर्माण कर रही कंपनी 'भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड' ने बताया कि अगर सरकार 'Covaxin' के अभी तक के ट्रायल के डेटा के आधार इसके आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत नहीं देती तो फिर जून में हम इसे लॉन्च कर देंगे।

    'Covaxin' के तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी

    आपको बता दें कि भारत बायोटेक को हाल ही में 'Covaxin' के तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी मिली है। साईं प्रसाद के मुताबिक, अगले महीन के मध्य में 18 साल और इससे ऊपर के करीब 26 हजार वॉलंटियर्स पर वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+