Covid 19: देश में घटे कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में सामने आए 5,476 नए मामले

नई दिल्ली, 06 मार्च। देश में करोना के केसों में कमी आई है, रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 5,476 नए केस सामने आए हैं और 158 लोगों की मौत हुई है, जबकि 9,754 लोग ठीक होकर अस्पताल से लौटे भी हैं। देश में इस वक्त कोरोना के 4,29,62,953 कुल केस हैं तो वहीं कोरोना के सक्रिय मामले 59,442 हैं, जबकि अभी तक देश में 4,23,88,475 लोगो कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं, जबकि मौत का आंकड़ा 5,15,036 पहुंच चुका है, देश में अभी तक 1,78,83,79,249 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

 Covid 19: बीते 24 घंटे में सामने आए 5,476 नए कोरोना के केस

हालांकि स्वास्य्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना के केस कम जरूर हुए हैं लेकिन खत्म नहीं हुए हैं इसलिए अभी भी सबको सभी प्रोटोकॉल को फॉलो करने की जरूरत है। तो वहीं इसी बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के कोविड-19 रोधी टीके कोवोवैक्स को 12 से 17 साल के बच्चों के लिए आपात उपयोग की अनुमति (ईयूए) देने की सिफारिश की है। इसके साथ ही देश को एक नई कोरोना वैक्सीन मिल गई।

 Covid 19: बीते 24 घंटे में सामने आए 5,476 नए कोरोना के केस

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 535 नए कोविड ​​​​मामले

अगर राज्यों की बात करें तो बीते 24 घंटे में मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 568 नए मामले सामने आए और कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। तो वहीं दिल्ली ने पिछले 24 घंटों में 274 कोविड मामले सामने आए अभी वहां कोरोना के सक्रिय मामले 1,350 हैं। जबकि कोरोना की सबसे ज्यादा मार सहने वाले महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 535 नए कोविड ​​​​मामले सामने आए और 10 मौतें भी दर्ज़ की गई।

 Covid 19: बीते 24 घंटे में सामने आए 5,476 नए कोरोना के केस

चौथी लहर का डर

देश मे कोरोना की तीन भयानक लहर देख ली है। अब लोगों को कोरोना की चौथी लहर का डर सता रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इम्प्‍लीमेंटेशन रिसर्च ऑफ नॉन कम्यूनिकेबल डिसीज के निदेशक और कम्यूनिटी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अरुण शर्मा ने कहा कि पिछले दो सालों में सभी देशों ने कोरोना के नए-नए वेरिएंट देखे हैं, लेकिन में चौथी लहर की सटीक भविष्यवाणी करना कठिन है और देश की 80 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण भी हो गया है। ऐसे में आशा है कि चौथी लहर ज्यादा खतरनाक नहीं होगी लेकिन हमें कोराना गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है और लापरवाह नहीं होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+