Covid-19: महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों से बिगड़ सकती है स्थिति, कड़े फैसले की तैयारी में सरकार
Covid 19 in Maharashtra: मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आपातकालीन बैठक की है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अमरावती, यवतमाल और अकोला के अधिकारियों के साथ वहां पर कोविड-19 की स्थिति को लेकर समीक्षा की है। इस बारे में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि ने चिंता बढ़ा दी है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12,881 मामले सामने आए हैं जिसमें 4787 मामले अकेले महाराष्ट्र राज्य से हैं।
इसके एक दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लापरवाही बरतने पर लोगों को चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर लोग चाहते हैं कि फिर से सख्त लॉकडाउन न लगाया जाए तो सभी को कोविड-19 को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी होगी और पूरे प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications