ओडिशा में कोविड मामलों में हो रही धीमी वृद्धि, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी के साथ तीन गुना बढ़ाए टेस्ट
देश भर में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर डरा रहे हैं। वहीं ओडिशा में भी कोविड केसों में वृद्धि हो रही है। हालांकि कोरोना के मामलों में धीमी लेकिन लगातार वृद्धि हो रही है जिको देखते हुए राज्य स्वास्थ्य प्रशासन को ओडिशा में निगरानी बढ़ा दी है। इसके साथ ही ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग लोगों से अधिक सावधानी बरतने का आह्वान किया और मास्क पहनने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बता दें बीते बुधवार को ओडिशा में दो कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर एक सप्ताह में ओडिशा में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या पांच हो गई। पिछले 24 घंटों में आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन परीक्षणों में रखे गए लगभग 444 नमूनों से ताजा मामलों का पता चला।
स्वास्थ्य विभाग के सृत्रों की माने जिन दो व्यक्तियों में कोविड वायरस की पुष्टि हुई है, उनमें हल्के लक्षण नजर आए। उन्हें दो टीका लगाया गया और उनमें से एक को बूस्टर शॉट दिया गया। "वे घर पर पृथक-वास में हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत सामान्य है और वे ठीक हो रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ बिजय महापात्र ने कहा उनकी निगरानी करने वाली एक स्वास्थ्य टीम को उनके यात्रा इतिहास, यदि कोई हो, के बारे में पता लगाने के लिए कहा गया है।
पिछले तीन दिनों में तीन मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने भी परीक्षण तीन गुना बढ़ा दिया है। जिलों ने स्वास्थ्य सुविधा और सामुदायिक स्तर पर इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण पर निगरानी बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य प्रशासन ने बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए सावधानी जारी करते हुए उन्हें मास्क पहनने की सलाह दी है, ऐसे में लोगों को आशंका है कि राज्य में नए साल के जश्न की तैयारी के बीच कोविड मामलों में बढ़ोतरी खेल बिगाड़ सकती है। पड़ोसी राज्य तेलंगाना में मामलों में तेजी से वृद्धि चिंता का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications