कोरोना का कहर जारी, देश पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 88600 नए मामले, 1124 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है, क्या आम और क्या खास सभी इस महामारी की चपेट में हैं, रविवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 88,600 नए मामले सामने आए और 1,124 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा, इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 59,92,532 हो गई है, वहीं 94,503 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 9,56,402 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 88, 600 नए मरीज दर्ज, कुल केस 60 लाख के करीब | वनइंडिया हिंदी
    देश पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 88600 नए मामले

    हालांकि आईसीएमआर ने कहा है कि भारत में अब तक करोना के 7,12,57,836 सैंपल टेस्ट किए हए। इनमें से 9,87,861 सैंपलों की जांच शनिवार को हुई है,कोरोना जांच से मरीजों का पता लगाना आसान हो जाता है और वो जल्दी ठीक भी हो जाते हैं तो वहीं दिल्ली में अबतक कोरोना के 2,67,822 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 29,717 ऐक्टिव केस हैं जबकि 2,3.2,912 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोरोना की वजह से दिल्ली में 5193 लोगों की मौत हो चुकी है।

    कोरोना बीमारी से उबर चुके लोगों को निम्नलिखित गाइडलाइन को मानना चाहिए

    • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नए प्रोटोकॉल में बीमारी से उबर चुके लोगों को च्यवनप्राश खाने, हल्दी का दूध पीने, योग और घूमने की सलाह दी हैं।
    • घर से बाहर निकलते वक्त हमेशा मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।
    • हमेशा गर्म पानी का सेवन करें, बाहर खाने-पीने से बचें।
    • इम्युनिटी बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवाएं लें।
    • आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पालन करें।
    • हल्की या मध्यम एक्सरसाइज करें।
    • रोजाना योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन करें।
    • इलाज करने वाले डॉक्टर ने सांस की एक्सरसाइज जैसे बताई हो वैसे करें।
    • सुबह या शाम वॉक करें और हमेशा डॉक्टर के संपर्क में रहें।
    • संतुलित आहार लें।
    • पर्याप्त नींद लें और आराम करें।
    • धूम्रपान और शराब से परहेज करें।
    • घर पर सेल्फ हेल्थ मॉनिटरिंग करें जैसे कि टेंपरेचर, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि चेक करें।
    • अगर सूखी खांसी या गले में खराश बनी हुई है तो गरारे करें और भाप लें/ इसमें औषधि या मसाले का इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • एलोपैथिक डॉक्टर या आयुष डॉक्टर की बताई दवाई लें।
    • जागरुकता बढ़ाने के लिए कोरोना से ठीक हुए मरीज अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से अपने अनुभव साझा कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+