12 विपक्षी दलों की PM मोदी को चिठ्ठी, पीएम केयर्स फंड का पैसा रिलीज करने समेत 9 मांग

नई दिल्ली, 12 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश बुरी तरह जूझ रहा है। इस बीच देश की 12 प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में कोरोना वायरस में सर्वनाश करने वाली मानवीय त्रासदी बताते हुए 8 प्रमुख मांगे की गई हैं। इन मांगों में फ्री वैक्सीन, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की मांग रोकने, पीएम केयर फंड का सारा पैसा मेडिकल उपकरणों की खरीद के लिए रिलीज करना शामिल हैं।

Recommended Video

      Corona : PM Modi को Mamata समेत Opposition के 12 दलों ने लिखी चिट्ठी, दिए 9 सुझाव | वनइंडिया हिंदी
      Narendra Modi

      इस पत्र में प्रधानंमत्री मोदी को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि हमने अतीत में बार-बार अलग-अलग और संयुक्त रूप से उन विभिन्न उपायों की ओर आपका ध्यान दिलाया है जो केंद्र सरकार के लिए पूरी तरह से जरूरी हैं। दुर्भाग्य से आपकी सरकार ने इन सुझाओं का या तो नजरअंदाज कर दिया या फिर अस्वीकार कर दिया। ऐसा करना इस तरह की विनाशकारी मानव त्रासदी तक पहुंचने के लिए स्थिति को जटिल करता है।"

      विपक्षी दलों ने पत्र में केंद्र सरकार के सामने 9 मांगें रखी हैं।

      • वैक्सीन की ग्लोबल और स्थानीय, सभी उपलब्ध स्रोतों से केंद्रीय खरीद हो।
      • तत्काल मुफ्त, यूनिवर्सल सामूहिक टीकाकरण अभियान शुरू किया जाए।
      • घरेलू स्तर पर वैक्सीन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कम्पल्सरी लाइसेंसिंग की जाए।
      • वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए बजट में आवंटन किया जाए।
      • सेंट्रल विस्टा का निर्माण रोका जाय और इस पैसे को ऑक्सीजन और वैक्सीन के लिए इस्तेमाल किया जाए।
      • "बिना किसी हिसाब के निजी ट्रस्ट फंड" पीएम केयर्स में रखे सभी पैसे को जारी किया जाए और इससे वैक्सीन, ऑक्सीजन और चिकित्सा उपकरण खरीदे जाएं।
      • बेरोजगारों को प्रतिमाह 6000 रुपये दिए जाएं।
      • जरूरतमंदों को खाद्यान्न का मुफ्त वितरण किया जाए।
      • कोविड से पीड़ित किसानों की रक्षा के लिए कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए।

      मायावती और केजरीवाल के हस्ताक्षर नहीं
      इस पत्र पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को छोड़कर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+