लालू के बाद आज रशीद मसूद का नंबर

Rasheed Masood
नई दिल्‍ली। कल अदालत द्वारा लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिये जाने के बाद आज दिल्‍ली की तीस हजारी कोर्ट कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद रशीद मसूद को सजा सुनाएगी। जिसके बाद उन्‍हें संसद में राज्‍य सभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा देना पड़ सकता है। मसूद 22 साल पहले हुए मेडिकल फर्जीवाड़े में शामिल रहे हैं, मामले में उनके अलावा 16 अन्‍य आरोपी भी हैं। उम्‍मीद की जा रही है कि उन्‍हें सात साल की सजा हो सकती है।

मसूद पर देश के अलग अलग मेडिकल कॉलेजों में फर्जी तरीके से एडमिशन कराने का आरोप है। 1989 और 1990 के दौरान हुए इस फर्जीवाड़े में रशीद मसूद को भ्रष्‍टाचार की अलग अलग धाराओं में दोषी पाया गया था।

इस फर्जीवाड़े में त्रिपुरा के पूर्व मुख्‍यमंत्री एस आर मजूमदार, पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री कांशी राम रेयान, आईएएस एके रे और आईपीएस गुरूदयाल भी शामिल थे। जिसमें से मजूमदार और रेयान की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+