पहले तलवार से मारा फिर सरेआम गोलियां से पति-पत्नी को कर दिया छलनी

जालंधर। पंजाब के संगरूर में सड़क पर सरेआम गोलियां मारकर पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कार रोक कर पहले तलवारों से दोनों पर हमला किया। उसके बाद कार से निकालकर बड़ी बेरहमी से गोलियां दाग हत्या कर दी। हत्यारे मौका से फरार हो गये। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद माना जा रहा है।

couple shot dead in Sangrur in punjab

मिली जानकारी के मुताबिक पटियाला संगरूर सड़क मार्ग पर गर्वनमेंट रणबीर कॉलेज के पास कार से अपनी पत्नी के साथ चरणजीत सिंह पर यहां छुपकर बैठे लोगों ने कार रोक कर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पहले तलवारों से हमला किया फिर कार से निकाल कर पति पत्नि पर गोलियां दाग दीं। जिससे दोनों की मौका पर ही मौत हो गई। गोलीबारी की आवज सुन पास पड़ोस के घरों से पुलिस के आने तक कोई भी बाहर नहीं निकला। रेलवे बोर्ड के सदस्य चरणजीत सिंह का शव जहां सड़क पर मिला। वहीं पत्नी का शव सड़क किनारे गंदे नाले की पुलिया पर पड़ा था।

बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड सदस्य चरणजीत कुमार गर्ग प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करते थे। वह कैप्टन कर्मसिंह नगर अपनी पत्नी पूजा गर्ग के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर रविवार देर रात करीब 11 बजे पटियाला गेट बाजार की तरफ जा रहे थे। कि संगरूर-पटियाला मुख्य मार्ग पर सरकारी रणबीर कालेज के समीप पहुंचने पर पहले से ही तैयार बैठे लोगों ने उन्हें घेर लिया व कार से उतार कर दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने तेजधार हथियार से वार करने के बाद दोनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हत्या का कारण पांच लाख रुपये के लेन-देन को बताया गया है। पुलिस को दिए बयानों में चरनजीत के भाई ने बताया कि उसके भाई ने जस्सी और प्रदीप कुमार से पैसे लेने थे। इस कारण उन्होंने उसके भाई-भाभी की हत्या की। वारदात के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो जस्सी और प्रदीप कुमार अपने साथियों के साथ सफेद रंग की कार में सवार होकर वाल्मीकि चौक की तरफ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+