आतंकी हमले की खबर सुनते ही इस कपल ने रद्द किया शादी का रिसेप्शन, शहीदों के परिजनों के लिए दिए 11 लाख
नई दिल्ली। बीते गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमने में 40 जवानों के शहीद होने से पूरा देश शोक में है। इसके साथ इस हैवानियत के बदले की मांग भी उठ रही है। ऐसे में शहीदों के परिवारों को सरकार की ओर से मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं कई लोग भी शहीदों के परिवारों के लिए सहायता राशि जुटा रहे हैं। इसी कड़ी में एक शादीशुदा जोड़े में अपनी शादी के बाद होने जा रहे रिसेप्शन को कैंसिल कर 11 लाख रुपये शहीद जवानों के परिवारों को देने का फैसला किया है।

कैंसिल किए शादी के बाद के सारे कार्यक्रम
गुजरात के सूरत का एक परिवार 15 फरवरी को अपने बच्चों की शादी का आयोजन करने जा रहा था। लेकिन इस हमले में जवानों की शहादत की खबर के बाद से वर और वधु अमी और मीत ने शादी को बेहद ही साधारण तरीके से निपटाकर रिसेप्शन समेत अन्य सभी फंक्शन रद्द कर दिए। साथ ही उन्होंने 5 लाख रुपये सर्विस के लिए जबकि 11 लाख रुपये शहीद जवानों के परिवारों के लिए दे दिए।

शादी के केटरर्स ने भी दिया पूरा साथ
शादी के बाद एक हो रहे हंसमुख भाई सेठ और अजय संघवी के परिवार ने राजूभाई शाह के श्री गौतम केटरर्स को भी समर्थन के लिए शुक्रिया कहा। जवानों के परिवार की मदद की बात सुनते ही उन्होंने बुकिंग के सारे पैसे लौटा दिए। दोनों ही परिवार हीरे के व्यापार पद्मावती डायमंड और केएम एसोसिएट से जुड़े हुए हैं। वहीं देशभर में भी अलग अलग जगह इन शहीद जवानों के परिवारों के लिए पैसे जुटाए जा रहे हैं।

हमले के बाद क्या बोलीं कंगना रनौत?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस हमले के बाद से काफी गुस्से में दिखाई पड़ीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि आतंकियों ने हमारे सम्मान पर हमला किया है। हम खामोश रहे तो इसे हमारी कायरता समझ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब जिस किसी ने भी शांति और अहिंसा की बात की तो उसका मुंह काला कर गधे पर बैठाकर सड़क पर थप्पड़ मारने चाहिए।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications