कोरोना की दूसरी लहर ने दिया सबक, किसी भी कीमत पर नीचे नहीं रखने हथियार- WHO
नई दिल्ली, 30 मई। विश्व स्वास्थ्य संगठन की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा है कि भारत के कुछ हिस्सों में मामलों में गिरावट देखी जा रही है लेकिन हमें किसी भी हालत में कोई भी ढील नहीं देनी है। उन्होंने लोगों से अपने प्रमुख काम में वैक्सीन को लगवाना शामिल करना है।

डब्ल्यूएचओ की दक्षिण पूर्व एशिया निदेशक पूनम खेत्रपाल ने कहा "कोरोला मामलों में उछाल ने पहले से ही प्रभावित स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी बोझ डाल दिया है। अब हम भारत के कुछ हिस्सों में स्थिरता और कई जगहों पर मामलों में गिरावट भी देख रहे हैं। लेकिन स्थिति चिंताजनक और चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
वैक्सीन लगवाने की अपील
डॉ. खेत्रपाल ने आगे कहा कि "इस उछाल से हमें सबक मिला है कि किसी भी कीमत पर हमें अपने हथियार नीचे नहीं रखने हैं। हमें पहला मौका मिलते ही कोविड 19 वैक्सीन लगवानी है। हम नई लहर के बारे में अनुमान नहीं लगा सकते लेकिन हम इससे बच सकते हैं जो कि ज्यादा जरूरी है।"
बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बुरी तरह जूझने के बाद अब भारत इससे उबरता नजर आ रहा है। अप्रैल के आखिर और मई के पहले पखवाड़े में कोरोना वायरस के मामलों में रॉकेट की तेजी से आए उछाल के बाद अब इसमें कमी आ रही है। हालांकि जब तक स्थितियां सुधर नहीं जातीं तब तक केंद्र और राज्य सरकारें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाह रहीं हैं। इस बीच कोरोना वायरस को लेकर वैक्सीनेशन अभियान तेज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications