'पड़ोसी पहले' के बाद एक और देश को संजीवनी, मिस्र पहुंची भारत निर्मित वैक्सीन
Coronavirus Vaccine: नई दिल्ली। पड़ोसियों और करीबी देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के बाद अब भारत दूसरे देशों को भी संजीवनी पहुंचानी शुरू कर दी है। भारत में निर्मित कोरोना वायरस वैक्सीन की खेप मिस्र में पहुंची है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

विदेश मंत्री ने ट्वीट में लिखा "पड़ोसी नीति से बहुत दूर, अब नील नदी तक। मिस्र ने भारत निर्मित वैक्सीन प्राप्त की।"
अब तक भारत सरकार ने भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल जैसे पड़ोसी देशों को वैक्सीन पहुंचा चुका है। इसके साथ ही भारत सरकार ने ब्राजील का राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के खास अनुरोध पर वैक्सन की डोज भेजी धी। जिसके बाद जायर बोलसोनारो ने वैक्सीन पहुंचाने का शुक्रिया अदा करते हुए इसकी तुलना हनुमान जी के संजीवनी बूटी ले जाने से की थी।












Click it and Unblock the Notifications