Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना वैक्सीनेशन राउंड-2: 60 वर्ष से अधिक वालों को दी जाएगी प्राथमिकता, सबको फ्री में नहीं मिलेगी वैक्सीन

कोरोना वैक्सीनेशन राउंड-2: 60 वर्ष की आयु से अधिक वालों को दी जाएगी प्राथमिकता, सबको फ्री में नहीं मिलेगी वैक्सीन

Coronavirus vaccination Next phase (Round 2): भारत में 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान तेजी से चल रहा है। कोरोना टीकाकरण अभियान राउंड एक में हेल्‍थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है। देश में कुल 1,10,85,173 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। सरकार अब कोरोना वैक्सीनेशन राउंड 2 की तैयारी शुरू कर रही है। इंडिनय एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वैक्सीनेशन के अगले फेज की शरुआत मार्च 2021 से होगी। कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के अगले चरण में 50 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लगभग 27 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना वैक्सीन के सेकेंड राउंड में टीका सबको मुफ्त में नहीं मिलेगा।

Recommended Video

    Corona Vaccination Round 2 : 60 वर्ष से अधिक वालों को दी जाएगी प्राथमिकता | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus vaccine

    रिपोर्ट के मुताबिक 50 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को जिनको कोविड-19 वैक्सीन लगाई जाएगी, उन लाभार्थियों को दो समूह में विभाजित किया जाएगा। एक समूह, जिन्हें मुफ्त में वैक्सीन मिलेगी। दूसरा समूह, जिन्हें वैक्सीन के लिए सरकार को भुगतान करना होगा। इन समूहों का टीकाकरण अगले महीने की शुरुआत में शुरू होगा और 60 वर्ष की आयु से अधिक वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने अभी ये तय नहीं किया है कि टीकाकरण के दूसरे चरण में, लाभार्थी अपने शॉट्स के लिए अलग-अलग स्थिति और जगह चुन सकते हैं या नहीं। एक शीर्ष सरकारी सूत्र के मुताबिक इस बार सरकार वैक्सीन डोज देने से पहले लाभार्थियों को दो समूह में विभाजित करेगी। सरकार ये बताएगी कि किस समूह को मुफ्त में वैक्सीन मिलेगी और किसे भुगतान करना होगा। हालांकि लाभार्थियों को पंजीकरण करते समय ये पता होगा कि उन्हें फ्री में वैक्सीन मिलने वाला है या नहीं। रजिस्ट्रेशन के वक्त लाभार्थियों को बता दिया जाएगा कि वो मुफ्त वैक्सीन डोज के पात्र हैं या नहीं।

    सूत्र के मुताबिक, अभी सरकार ने इसको लेकर कोई अंतिम जानकारी नहीं दी है। किसे टीका मुफ्त में मिलेगा और किसे भुगतान करना होगा, इसके बारे में जल्द ही साझा किया जाएगा। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के पहले चरण में, केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को वैक्सीन देने का पूरा खर्चा उठाया था।

    अधिकारियों ने कहा कि टीकाकरण का अगला चरण मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के के लिए इस बार प्राथमिकता समूह 60 और 50 साल वाले लोग हैं। वे ही पहले पंजीकरण करेंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+