Coronavirus Live updates: 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 14,199 नए केस, 83 लोगों की मौत

Coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus in India Update: 24 घंटे में 14,199 नए केस दर्ज, 83 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    Coronavirus Live Update In India: भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 14,199 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 83 लोगों की मौत हुई है। देश में लगातार पांचवे दिन नए दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार (22 फरवरी) को सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,199 नए मामले आए हैं। जिसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,05,850 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 83 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,385 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 9,695 लोग ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। फिलहाल देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,50,055 है। डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,06,99,410 है। देश में अब तक 1,11,16,854 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

    भारत में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 97.25 प्रतिशत हो गई है। वहीं मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। भारत में कोरोना से इलाज करा रहे मरीजों की की संख्या 1,50,055 है, जो कुल मामलों का लगभग 1.37 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य बीमारियों के कारण हुईं।

    देश में 21 फरवरी को भी पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,264 नए मामले सामने आए थे और कोरोना संक्रमण से 90 लोगों की मौत हुई थी।

    भारत में 29 जनवरी को 18,855 नए दैनिक कोरोना मामले सामने आए थे। जिसके बाद से देश में 10 से 12 दिनों तक कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन अब फिर कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। भारत में कोरोना के मामले 7 अगस्त 2020 को 20 लाख के पार चले गए थे और सिर्फ 3 दिनों में यानी 23 अगस्त को 30 लाख के पार हो गए थे। जिसके बाद 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। भारत ने 19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

    भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, पश्चिम बंगाल,उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+