Coronavirus : कोरोना को लेकर भारत में तैयारियां तेज, 27 दिसंबर को देशभर के अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल

ANI ने यह भी जानकारी दी कि भारत सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine) को इजाजत दे दी है।

coronavirus update mock drill in hospitals on 27 December

चीन में कोरोना वायरस ने फिर से तांडव मचाना शुरू कर दिया है। चीन के हालात देखकर भारत में चिंता बढ़ गई है। कोरोना को भारत तक पहुंचने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से एक ट्वीट में बताया कि मंगलवार (27 दिसंबर) को देशभर के अस्पतालों में कोरोना से जुड़ी आपातकालीन तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस ड्रिल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी शमिल हो सकते हैं।

भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मंजूरी !

ANI ने इससे पहले एक ट्वीट में यह भी बताया कि भारत सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर दी जा सकेगी। यह वैक्सीन पहले प्राइवेट अस्पतालों में लगानी शुरू की जाएगी। आज से ही यह वैक्सीन कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भी शामिल की जाएगी। इसके अलावा सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी दी गई है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नए साल और आगामी त्योहारों के मद्देनजर COVID19 के लिए एक नई सलाह जारी करेगा।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उच्च अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री भी सभी राज्यों के स्थास्थ्य मंत्रियों के साथ एक बैठक करेंगे। कोरोना को लेकर सरकार की तैयारियों के एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देशभर में 220 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हेल्थ केयर को समग्र स्वास्थ्य देखभाल में बदलने पर है।

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना

उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक महीने से ज्यादा समय से चल रही थी। कौन इससे जुड़ रहा था इससे हमें कोई मतलब नहीं था। अगर एक बार फिर दुनियाभर में कोविड का संकट आया है और भारत सरकार ने उचित कदम उठाए हैं तो इसका कांग्रेस पार्टी विरोध क्यों कर रही है?: क्या जनता और देश के हित में किसी निर्णय को कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी? क्या गांधी परिवार की जिद्द के आगे पूरा देश नतमस्तक हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+